स्पेशल रिपोर्टः राज्यसभा चुनाव में भाजपा के लिए सबसे बड़ी पार्टी बनने का मौका

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 03:17 PM

rajya sabha elections narinder modi bjp aap party

देश में 2019 में होने वाले आम चुनावों से पहले 2018 राजनीतिक रूप से काफी सक्रियता वाला साल रहने वाला है। दरअसल, संसद के उच्च सदन राज्यसभा की 16 राज्यों में खाली हो रही 58 सीटों के लिए 23 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। पंजाब केसरी अपनी...

नेशनल डैस्क, (नरेश कुमार) : देश में 2019 में होने वाले आम चुनावों से पहले 2018 राजनीतिक रूप से काफी सक्रियता वाला साल रहने वाला है। दरअसल, संसद के उच्च सदन राज्यसभा की 16 राज्यों में खाली हो रही 58 सीटों के लिए 23 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। पंजाब केसरी अपनी इस विशेष सीरीज ‘पॉलीटिक्स 2018’ में आपको रोजाना इस साल होने वाली राजनीतिक घटनाओं के बारे में विश्लेषण के साथ पूरी जानकारी देता रहेगा। इसी सीरीज में सबसे पहले पंजाब केसरी के संवाददाता नरेश कुमार बता रहे हैं कि इस साल होने वाले राज्यसभा चुनाव में कौन सी पार्टी फायदे में रहेगी और किसे नुक्सान होगा।
PunjabKesari
भाजपा को 10 का फायदा, कांग्रेस को 11 का नुक्सान आने वाला साल राज्यसभा में सीटों की संख्या के लिहाज से भाजपा के लिए अच्छा रहने वाला है। देश के अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसका उसे आने वाले साल में होने वाली 65 राज्यसभा सीटों के चुनाव में फायदा होगा।इस साल भाजपा के कुल 17 सदस्य रिटायर होंगे लेकिन विधानसभाओं की मौजूदा स्थिति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 27 सीटों पर जीत की स्थिति में है। इसके अलावा इस साल रिटायर होने वाले 4 नामांकित सदस्य भी पार्टी द्वारा ही राज्यसभा में भेजे जाएंगे। इसका मतलब है कि भाजपा को कुल मिलाकर 14 सदस्यों का फायदा हो सकता है।
PunjabKesari
फिलहाल भाजपा राज्यसभा में 57 सीटों वाली पार्टी है और यदि पार्टी को 10 सीटों का फायदा होता है तो भाजपा 67 सीटों के साथ राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी हो जाएगी जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस के 17 सदस्य इस साल रिटायर होंगे लेकिन विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में पार्टी के पास इतने सदस्य नहीं हैं कि वह रिटायर होने वाले सारे सदस्यों को दोबारा राज्यसभा में भेज सके।कांग्रेस  महज 6 सदस्यों को ही दोबारा राज्यसभा में भेज पाएगी और पार्टी को 11 सदस्यों का नुक्सान होगा। फिलहाल राज्यसभा में कांग्रेस और भाजपा दोनों  की 57 सीटें हैं। 11 सीटों के नुक्सान के बाद कांग्रेस 2018 में राज्यसभा के अंदर 50 से नीचे आ सकती है।
PunjabKesari
इस चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी का भी राज्यसभा में खाता खुल जाएगा। ‘आप’ की फिलहाल दिल्ली में सरकार है, लोकसभा में 4 सांसद हैं और पार्टी पंजाब विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है लेकिन पार्टी के पास राज्यसभा में नुमाइंदगी के लिए कोई व्यक्ति नहीं है। 16 जनवरी को होने वाले दिल्ली की 3 सीटों के चुनाव में पार्टी को 3 सीटों का फायदा होगा। इसी चुनाव में समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगेगा। पार्टी के पास फिलहाल राज्यसभा में 18 सीटें हैं लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा को महज 47 सीटें मिली हैं जिसका उसे राज्यसभा चुनाव में नुक्सान होगा। पार्टी के 6 सदस्य रिटायर हो रहे हैं लेकिन इस साल राज्यसभा चुनाव में पार्टी सिर्फ एक ही सीट जीत सकेगी।
PunjabKesari
क्या है राज्यसभा
 राज्यसभा संसद का ऊपरी सदन है और यह सदन कभी भंग नहीं होता। संविधान में राज्यसभा की व्यवस्था किसी भी आपातकाल से निपटने के लिए की गई है। यदि लोकसभा भंग हो गई है और चुनाव की घोषणा हो जाए तो ऐसे में राज्यसभा के पास फैसले लेने की ताकत मौजूद रहती है क्योंकि ये सदन हमेशा काम करता रहता है। इस सदन के गठन का मकसद राज्यों की आवाज संसद में उठाना भी है। सदन के दो-तिहाई सदस्यों के लिए हर दूसरे साल चुनाव होता है। इस सदन के सदस्यों की संख्या 250 है लेकिन मौजूदा समय में इस सदन में 245 सदस्य हैं। इनमें से 233 सदस्यों का चयन विभिन्न राज्यों के विधानसभा सदस्यों द्वारा किया जाता है जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामांकित किए जाते हैं।सदस्यों का चुनाव विधानसभा के सदस्य करते हैं और इसके लिए तय संख्या में वोटरों की जरूरत होती है। ये वोटर राज्य विधानसभा के सदस्य होते हैं और राज्यसभा के चुनाव के समय विधानसभा में जिस पार्टी की स्थिति मजबूत होती है उसी पार्टी के ज्यादा राज्यसभा सांसद चुन कर आते हैं।
PunjabKesari
इस फार्मूले से होता है चुनाव
इस साल उत्तर प्रदेश में होने वाली 9 सीटों के चयन को आधार बनाकर हम अपने पाठकों को राज्यसभा के चुनाव का फार्मूला बताने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा सदस्यों की संख्या 403 है और 9 सीटों के लिए चुनाव होना है तो इसके लिए 403/(9+1) का फार्मूला लगेगा। यानी कि एक सदस्य चुनने के लिए किसी भी पार्टी को 41 विधायकों की जरूरत होगी। यह फार्मूला हर राज्य की विधानसभा सीटों और उस राज्य में होने वाली राज्यसभा की सीटों की संख्या पर निर्भर करेगा। मौजूदा समय में भाजपा के पास उत्तर प्रदेश में 312 सीटें हैं और यदि भाजपा 16 सीटों का और जुगाड़ कर लेती है तो वह राज्यसभा की 8 सीटें जीत सकती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesariPunjabKesari

PunjabKesariPunjabKesariPunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!