मध्यप्रदेश चुनाव से पहले भाजपा ने बदला अपना अध्यक्ष, राकेश सिंह को सौंपी कमान

Edited By Seema Sharma,Updated: 18 Apr, 2018 01:33 PM

rakesh singh appointed as bjp chief in madhya pradesh

भाजपा सांसद राकेश सिंह आज मध्यप्रदेश पार्टी इकाई के प्रमुख नियुक्त किए गए। भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने पार्टी में इस संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी दी। राकेश सिंह राज्य के जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं।

नेशनल डेस्कः भाजपा सांसद राकेश सिंह आज मध्यप्रदेश पार्टी इकाई के प्रमुख नियुक्त किए गए। भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने पार्टी में इस संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी दी।    राकेश सिंह राज्य के जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं। उन्होंने नंद कुमार सिंह चौहान का स्थान लिया जो इस पद पर साल 2014 से कार्यरत थे। भाजपा अध्यक्ष ने नंद कुमार सिंह चौहान, सांसद अशोक परनामी (राजस्थान) और डा. के हरिबाबू (आंध्रप्रदेश) को भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया।

मध्यप्रदेश में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष में बदलाव की पहल ऐसे समय में की गई है जब इसी वर्ष राज्य विधानसभा का चुनाव होना है। सूत्रों ने बताया कि भोपाल में कल रात प्रदेश भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक में सिंह के नाम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के संगठन महामंत्री राम लाल मौजूद थे। इस पद के लिये प्रदेश के पूर्व पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नाम पर भी चर्चा चल रही थी। साल 2013 में जब पार्टी ने राज्य में जीत दर्ज की थी तब तोमर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!