राज्यपाल की पारी समाप्त करने के बाद अब सक्रिय राजनीति में लौटेंगे राम नाइक

Edited By shukdev,Updated: 30 Jul, 2019 12:25 AM

ram naik will return to active politics

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर हाल ही में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक अब सक्रिय राजनीति में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। वह अपने गृह नगर मुंबई में मंगलवार को भगवा दल की प्राथमिक सदस्यता लेंगे। सूत्रों ने सोमवार को...

मुंबई: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर हाल ही में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक अब सक्रिय राजनीति में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। वह अपने गृह नगर मुंबई में मंगलवार को भगवा दल की प्राथमिक सदस्यता लेंगे। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 85 साल के नाइक मुंबई में भाजपा के दफ्तर में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे। 

पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री तीन बार मुंबई उत्तर सीट से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्हें 2004 में बॉलीवुड अभिनेता गोविंद ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर शिकस्त दी थी। इसके बाद 2009 में कांग्रेस के संजय निरूपम ने उन्हें हराया था। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था। बाद में उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!