डेरा प्रमुख पर फैसले से पहले थमा हरियाणा, हालात पर PM मोदी-राजनाथ की नजर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Aug, 2017 12:40 PM

ram rahim case  pm modi rajnath eyes on situation

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम पर लगे साध्वी यौन शोषण मामले के आरोपों में पंचकूला की सी.बी.आई. की विशेष अदालत आज दोपहर 2.30 बजे फैसला सुनाएगी लेकिन उससे पहले ही पंचकूला छावनी में तब्दील हो गया।

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम पर लगे साध्वी यौन शोषण मामले के आरोपों में पंचकूला की सी.बी.आई. की विशेष अदालत आज दोपहर 2.30 बजे फैसला सुनाएगी लेकिन उससे पहले ही पंचकूला छावनी में तब्दील हो गया। हरियाणा के सिरसा में कर्फ्यू जैसे हालात हैं तो पंजाब में भी धारा 144 लगाई गई है। वहीं इस पूरे केस पर गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर बनाए हुए है। पीएम मोदी खुद पूरी जानकारी ले रहे हैं।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने जानकारी दी कि हम पूरा ध्यान दे रहे हैं। राम रहीम के अनुयायियों के विरोध प्रदर्शन के चलते पंचकूला को सेना के हवाले कर दिया गया है। अहीर ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार दोनों प्रदेशों की कानून व्यवस्था पर निगाह बनाए हुए है। मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से बात की है। उन्होंने बताया कि दोनों सूबे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जितनी जरूरत होगी, उतनी मदद मुहैया कराई जाएगी।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अहीर ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार दोनों प्रदेशों की कानून व्यवस्था पर निगाह बनाए हुए है। मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से बात की है। उन्होंने बताया कि दोनों सूबे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जितनी जरूरत होगी, उतनी मदद मुहैया कराई जाएगी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!