राम मंदिर का निर्माण दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती : गिरिराज सिंह

Edited By Pardeep,Updated: 31 Jan, 2019 09:21 PM

ram temple can not stop any force in the world giriraj singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि इस देश की पहचान भगवान राम से जुड़ी हुई है और जो लोग उन्हें धर्म के चश्मे से देखते हैं वह राष्ट्र के साथ अन्याय कर...

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि इस देश की पहचान भगवान राम से जुड़ी हुई है और जो लोग उन्हें धर्म के चश्मे से देखते हैं वह राष्ट्र के साथ अन्याय कर रहे हैं। 
PunjabKesari
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के राज्यमंत्री सिंह ने मीडिया को बताया, "भगवान राम की पहचान हमारे देश से जुड़ी है। इसलिए, मंदिर 200 फीसदी बनेगा, चाहे वे (संत) 21 फरवरी को कूच करें या किसी और तारीख को। दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती।’’

धर्मगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने बुधवार को कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के लिए 21 फरवरी को अयोध्या में एक कार्यक्रम किया जाएगा, भले ही वहां इकट्ठा हुए लोगों को "गोलियों का सामना’’ करना पड़े। यह घोषणा केंद्र द्वारा उच्चतम न्यायालय में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल से सटी "अतिरिक्त’’ जमीन उसके मूल भू-स्वामियों को वापस लौटाने के लिए एक याचिका दायर किए जाने के एक दिन बाद की गई थी।           

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!