छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका, कार्यकारी अध्यक्ष ने की भाजपा में वापसी

Edited By vasudha,Updated: 13 Oct, 2018 04:19 PM

ramdayal uike joined bjp

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। उइके ने मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी...

नेशनल डेस्क:  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। उईके ने मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। 
PunjabKesari
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम कौशिक और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने प्रेस कान्फ्रेंस कर रामदयाल उईके के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। 1998 में अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा में मरवाही सीट से भाजपा के विधायक रहे उईके ने छत्तीसगढ़ गठन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के उप चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 
PunjabKesari
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के काफी करीबी रहे उईके के जनता कांग्रेस के गठन के समय उससे जुड़ने के कयास लगे थे, लेकिन वह कांग्रेस में ही बने रहे। इसका इनाम पार्टी ने इसी वर्ष जनवरी में उन्हे प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर दिया था। जिस तरह से उन्होंने लगभग 18 वर्ष पूर्व अपनी सीट से इस्तीफा देकर कांग्रेस मे शामिल होकर भाजपा को करारा झटका दिया था, उसी तरह वह चुनाव के मौके पर कांग्रेस को झटका देकर फिर भाजपा में शामिल हो गए।
 PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!