Edited By Monika Jamwal,Updated: 15 Oct, 2020 01:45 PM
रामगढ़ पुलिस ने आज अवैध शराब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
साम्बा: रामगढ़ पुलिस ने आज अवैध शराब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सूरम चंद पुत्र चन्ना राम निवासी ङ्क्षत्रडी रामगढ़ के रूप में की गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस द्वारा चक सलारियाँ में विजयपुर से आ रही एक कार (जेके21ई-0173) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से शराब की 49 बोतलें बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एक्साईज़ एक्ट 48 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।