Edited By Yaspal,Updated: 19 Jan, 2020 06:01 AM
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रांची सिविल कोर्ट ने समन जारी किया है। राहुल गांधी द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में दिए गए बयान ‘मोदी चोर है’ को लेकर समन जारी किया है। समन में उन्हें 22 फरवरी को अदालत में पेश होने का....
नेशनल डेस्कः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रांची सिविल कोर्ट ने समन जारी किया है। राहुल गांधी द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में दिए गए बयान ‘मोदी चोर है’ को लेकर समन जारी किया है। समन में उन्हें 22 फरवरी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे में कथित घोटाले को लेकर रांची में एक जनसबा को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘मोदी चोर है’। जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।