Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 03:03 PM
अपराध के मामलों में वृद्धि चिंता का विषय बना हुआ है।
रांचीः अपराध के मामलों में वृद्धि चिंता का विषय बना हुआ है। पुलिस-प्रशासन की भारी सुरक्षा व्यवस्था होते हुए राजधानी रांची और सीएम रघुवर दास के गृह जिले जमशेदपुर ने लूट, चोरी, हत्या और अपहरण के मामलों में सभी जिलों को पछाड़ दिया है। इन घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह घटनाएं रांची मेें महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम के दावों पर भी सवाल खड़े करती है।
जमशेदपुर, गिरिडीह, और रांची में हत्या की वारदातों से सभी लोग खौफ में जी रहे हैं। वारदातों पर लगाम लगाने के लिए इनमेें शामिल गैंग और अपराधियों की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय और खुफिया पुलिस में आपसी मतभेद प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े करता है।