रांची से रायपुर, कोलकाता एवं भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा शुरू

Edited By Yaspal,Updated: 08 Dec, 2018 12:01 AM

ranchi to start flights to raipur kolkata and bhubaneswar

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से ‘कनेक्टिंग एयर इंडिया’ योजना के तहत एलायंस एयर इंडिया की तीन विमान सेवाओं का शुभारंभ किया। इसके तहत रांची से रायपुर...

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से ‘कनेक्टिंग एयर इंडिया’ योजना के तहत एलायंस एयर इंडिया की तीन विमान सेवाओं का शुभारंभ किया। इसके तहत रांची से रायपुर, कोलकाता एवं भुनेश्वर के लिए विमान सेवा शुरू की गई है। रांची से रायपुर की पहली उड़ान में शुक्रवार को चालीस यात्रियों ने उड़ान भरी।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने क्या कहा
इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि शुक्रवार से रांची से तीन नये शहर विमान सेवा से जुड़ गये जो झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इन उड़ानों का किराया लगभग रेलगाड़ी के किराये के बराबर है। सिन्हा ने बताया कि रायपुर और कोलकाता का किराया सिर्फ 1,999 रुपये है। जबकि भुवनेश्वर का किराया 1666 रुपये है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में 2014 के छह लाख यात्रियों की संख्या के मुकाबले विमान यात्रियों की कुल संख्या लगभग 27 लाख तक पहुंच गयी है। वर्ष 2014 की कुल 11 विमान सेवाओं के मुकाबले 2018 में विमान सेवाओं की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है।

PunjabKesari

कहां-कहां के लिए मिलेगी सेवा
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देवघर का हवाई अड्डा भी अगले दो से तीन वर्षों में बनकर तैयार हो जायेगा। अगले आठ माह के भीतर बोकारो से कोलकाता के लिए भी विमान सेवा प्रारंभ हो जायेगी। सिन्हा ने बताया कि इसी प्रकार झारखंड सरकार एवं भारतीय विमान प्राधिकरण के बीच संयुक्त उपक्रम के तहत हजारीबाग, डाल्टनगंज, धनबाद, बोकारो एवं दुमका में भी हवाई अड्डों के निर्माण तथा वहां से विमान सेवाएं प्रारंभ करने के लिए बातचीत चल रही है।

PunjabKesari

कार्यक्रम में मौजूद राज्य के शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सेना के साथ बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के समीप की 24 एकड़ भूमि लेने के लिए बातचीत चल रही है जिससे यहां होटल, कार्यालय तथा पार्किंग स्थल बनाये जायेंगे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!