शॉपिंग मॉल में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 04:10 PM

rape with girl in shopping mall

जहां वीरवार को पूरा देश देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा था वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 साल की मासूम की इज्जत से खिलवाड़ किया गया। शहर के स्थानीय शॉपिंग मॉल में गेमिंग जोन के कर्मचारी ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि पुलिस ने...

नेशनल डेस्क: जहां वीरवार को पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा था वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 साल की मासूम की इज्जत से खिलवाड़ किया गया। शहर के स्थानीय शॉपिंग मॉल में गेमिंग जोन के कर्मचारी ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मासूम ने मां को सुनाई आपबीती
पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणाचारी मिश्रा ने बताया ​कि शहर के एमजी रोड स्थित शॉपिंग मॉल ट्रैजर आइलैंड के गेमिंग जोन के कर्मचारी अर्जुन राठौर (19) पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को कल जबरन एक कोने में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की अपने परिवार के साथ शॉपिंग मॉल गई थी और वारदात के वक्त गेमिंग जोन में थी। लहूलुहान लड़की ने जब अपनी मां को आपबीती सुनाई तो गुस्साए परिजनों ने कर्मचारी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (दुष्कर्म) के साथ लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शॉपिंग मॉल में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
PunjabKesari
कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना
वहीं कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि शॉपिंग मॉल जैसे भीड़ भरे सार्वजनिक स्थल में लड़की से दुष्कर्म की घटना इस ओर सीधा इशारा करती है कि सूबे में भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और अपराधियों में मन में कानून का खौफ नहीं रह गया है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!