Edited By vasudha,Updated: 20 Jul, 2020 09:23 AM
यह तो हम सभी जानते हैं लंका का राजा रावण एक बहुत बड़ा ज्ञानी पुरूष था। अधर्मी छवि के बावजूद रावण के कई ऐसे उदाहरण पेश किए जाते हैं, जिससे उसकी अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रावण पायलट भी था, ये हम नहीं कह रहे यह मानना है...
नेशनल डेस्क: यह तो हम सभी जानते हैं लंका का राजा रावण एक बहुत बड़ा ज्ञानी पुरूष था। अधर्मी छवि के बावजूद रावण के कई ऐसे उदाहरण पेश किए जाते हैं, जिससे उसकी महानता का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रावण पायलट भी था, ये हम नहीं कह रहे यह मानना है श्रीलंका की सरकार का।
दरअसल श्रीलंका की सरकार ने एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें कहा गया कि अगर किसी भी व्यक्ति को रावण व उसकी एविएशन तकनीक के बारे में कोई भी जानकारी है, कोई पुस्तक या दस्तावेज हैं तो वो सरकार से संपर्क कर सकते हैं। श्रीलंका के ‘मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म एंड एविएशन’ ने अलग-अलग अख़बारों में यह जारी किया है।
खबरों की मानें तो श्रीलंका के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने प्राचीन काल में उड़ान भरने के लिए रावण द्वारा इस्तेमाल किए गए तरीकों को समझने के लिए एक पहल शुरू की है। वहां की सरकार का मानना है कि रावण विश्व का पहला एविएटर था जो 5000 वर्ष पूर्व भी आसमान में उड़ा करता था। श्रीलंका के सिविल एविएशन अथॉरिटी के पूर्व उपाध्यक्ष शशि दानतुंज ने कहा कि उनके पास ये साबित करने के लिए ढेर सारे तथ्य हैं। अगले पांच वर्षों में, हम ये साबित करेंगे।
वहीं श्रीलंका ने इस बात को भी खारिज कर दिया है कि रावण ने भगवान राम की पत्नी सीता का अपहरण किया था। सरकार का दावा है कि यह एक भारतीय संस्करण था और रावण एक महान राजा था।