पाक हिंदू शरणार्थियों से मिले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, 'नागरिकता' को दिया आशीर्वाद

Edited By Yaspal,Updated: 05 Jan, 2020 07:52 PM

ravi shankar prasad meets pak hindu refugees blesses nagrikata

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान शरणार्थी परिवार में जन्मी बच्ची ‘नागरिकता’ के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। दरअसल, जिस दिन देश की संसद ने

नेशनल डेस्कः केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान शरणार्थी परिवार में जन्मी बच्ची ‘नागरिकता’ के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।उन्होंने 'नागरिकता' के परिजनों से मुलाकात की और नागरिकता को आशीर्वाद भी दिया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में देशभर में जागरुकता अभियान चला रही है। 

दरअसल, जिस दिन देश की संसद ने नागरिकता संशोधन कानून को पारित किया था। उसी दिन इस बच्ची का जन्म हुआ। शरणार्थी परिवार ने कानून पास होने की खुशी में बच्ची का नाम ‘नागरिकता’ रख दिया। ‘नागरिकता’ के परिजन केंद्रीय मंत्री से मिलकर बहुत खुश दिखाई दिए। केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों को भरोसा दिलाया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में यकीन रखती है। 

नागरिकता कानून पर कांग्रेस कर रही गुमराह
प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी वोटबैंक की राजनीति कर रही है। इसी कारण वह सीएए, एनपीआर एनआरसी पर लोगों को गुमराह करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) किसी भी भारतीय की नागरिकता लेने या देने के लिए नहीं है। बल्कि, यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंग्लादेश में आस्था के नाम पर प्रताडि़त किए गए वहां के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगलादेश तीनों मुस्लिम देश हैं, इसलिए वहां मुसलमानों को आस्था के नाम पर प्रताडि़त नहीं किया जाता है। अगर किसी अन्य कारण से वहां के मुस्लिम को प्रताडि़त किया गया और वह भारत आना चाहते हैं तो उन्हें नागरिकता देने के लिए एक प्रक्रिया के तहत दी जाएगी। देश ने गायक अदनान सामी को नागरिकता दी है।

प्रसाद ने कहा कि प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि रोहिंग्या को यहां बसा दिया जाए। वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि देश में रोहिंग्या के लिए कोई जगह नहीं है। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि, अभी एनआरसी पर अभी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि प्रदर्शनकारी आखिर किस चीज से आजादी चाहते हैं। वे लोग देश का माहौल खराब कर रहे हैं। देश को तोडऩे की इजाजत किसी को नहीं है। प्रसाद ने साई धाम तिगांव रोड, ग्रेटर फरीदाबाद में जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का आयोजन तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर द्वारा किया गया।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!