डाटा लीक मामले पर बोले रविशंकर- देश को जवाब दें राहुल गांधी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Mar, 2018 02:55 PM

ravi shankar prasad says why is congress silent on the allegations

ब्रिटिश कंपनी ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ द्वारा डाटा के दुरुपयोग को लेकर उठे विवाद के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज सवाल किया कि...

नेशनल डेस्क: ब्रिटिश कंपनी ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ द्वारा डाटा के दुरुपयोग को लेकर उठे विवाद के बीच भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज सवाल किया कि चुनाव को प्रभावित करने का दावा करने वाली इस संदिग्ध विदेशी कंपनी की सेवाएं लेने के विषय पर विपक्षी पार्टी चुप क्यों है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को देश को जवाब देना होगा। 

चुनाव को प्रभावित करने का हुआ प्रयास
कैम्ब्रिज एनालिटिका से कथित संबंधों को लेकर कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए प्रसाद ने कहा कि इतने गंभीर मामले और आरोपों पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई। देश इस विषय पर उसे क्षमा नहीं कर सकता है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस संदिग्ध सोशल मीडिया कंपनी की सेवाएं लेने का विषय है और कंपनी इतना बड़ा दावा करती है कि उसने चुनाव को प्रभावित किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी देश को जवाब दें। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में जिस तरह से सोशल मीडिया का अभियान चलाया गया, यह स्पष्ट होता है कि यह चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास था। 

भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने
एक सवाल के जवाब में प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने इस कंपनी की कोई सेवाएं नहीं ली। यह कंपनी साल 2013 में बनी तो उससे पहले इसकी सेवाएं कैसे ली जा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ द्वारा फेसबुक डाटा का दुरूपयोग करने के मामले में भाजपा और विपक्षी कांग्रेस पार्टी आमने-सामने हैं। खबरों के अनुसार ब्रिटिश कंपनी ने चुनाव से पहले सोशल मीडिया के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर कांग्रेस से संपर्क साधा था। रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले प्रचार अभियान के लिए कांग्रेस ने कैम्ब्रिज एनालिटिका कंपनी से संपर्क किया था। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!