वसीम बारी के जनाजे पर पहुंचे रविन्द्र रैना, परिवार को दिया हौसला
Edited By Monika Jamwal,Updated: 10 Jul, 2020 02:44 PM
भारतीय जनता पार्टी के नेता शेख वसीम बारी के जनाजे पर जम्मू कश्मीर भाजपा प्रधान रविन्द्र रैना कश्मीर पहुंचे।
श्रीनगर: भारतीय जनता पार्टी के नेता शेख वसीम बारी के जनाजे पर जम्मू कश्मीर भाजपा प्रधान रविन्द्र रैना कश्मीर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात की और दुख की घड़ी में उनका हौसला बंधाया। रैना ने शेख की अर्थी को कांधा भी दिया। वसीम, उनके पिता और उनके भाई को आज उनके पैतृक गांव में सपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। रविन्द्र रैना ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि वसीम की मौत व्यर्थ नहीं जाएगी।
टापको बता दें कि भाजपा नेता अपने पीएसओ के साथ बुधवार रात को घर लौटा था। घर जाने के बाद उसके पीएसओ अपने कमरों में चले गये जबकि बारी दुकान पर गया और वहां पर उसका पिता और भाई भी था। आतंकियों ने उन्हें नजदीक से गोली मारी। तीनों बुरी तरह से घायल हो गये और उन्हें अस्पताल ले जाया गया पर तीनों ने दम तोड़ दिया।