बहिष्कार के बावजूद संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद बिट्टू,  'जय जवान, जय किसान' के नारे लगाकर किया हंगामा

Edited By vasudha,Updated: 29 Jan, 2021 03:10 PM

ravneet singh bittu parliament

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने विवादों में घिरे तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी की। मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने किसान आंदोलन के मुद्दे को लेकर...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने विवादों में घिरे तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी की। मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने किसान आंदोलन के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार कर रखा था। लेकिन कोविंद का संबोधन आरंभ होने के कुछ देर बाद लुधियाना से लोकसभा सदस्य बिट्टू केंद्रीय कक्ष पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। 

 

किसान नेताओं के खिलाफ मामले क्यों दर्ज किए?: बिट्टू
वह ‘काले कानून वापस लो', 'जय जवान, जय किसान' का नारा लगाते और किसान आंदोलन के संदर्भ में कुछ कहते देखे गए। नारेबाजी करने के बाद वह केंद्रीय कक्ष से बाहर चले गए। बिट्टू ने संवाददाताओं से कहा कि किसान नेताओं के खिलाफ मामले क्यों दर्ज किए जा रहे हैं? हम ऐसा नहीं होने देंगे। इसे संसद में उठाएंगे। उनका जुर्म क्या है? 

 

हम किसान नेताओं को जेल नहीं जाने देंगे: कांग्रेस नेता
बिट्टू ने कहा  कि किसान नेता अपने लिए नहीं, बल्कि किसानों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम किसान नेताओं को जेल नहीं जाने देंगे। सरकार उन्हें जेल नहीं भेज सकती। कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह किसानों का मुद्दा है, लेकिन खालिस्तान का नाम लेकर मुद्दे को भटकाया जा रहा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!