देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Edited By Yaspal,Updated: 20 Nov, 2020 08:32 PM

read all day s big news in one click

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, अहमदाबाद और इंदौर जैसे शहरों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद सरकार एक बार फिर सख्ती करती हुई दिखाई दे रही है।  देश में बढ़ते कोरोना संकट बीच एक बार फिर से लॉकडाउन की चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट...

नेशनल डेस्कः राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, अहमदाबाद और इंदौर जैसे शहरों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद सरकार एक बार फिर सख्ती करती हुई दिखाई दे रही है।  देश में बढ़ते कोरोना संकट बीच एक बार फिर से लॉकडाउन की चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर भारतीय सेना की तारीफ की। पीएम मोदी ने सिलसिलेवार दो ट्वीट किए और लिखा कि हमारी सेनाओं ने फिर से अदम्य साहस, बहादुरी, पेशेवर रूख का प्रदर्शन किया। इसके अलावा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिये होने वाली बोर्ड परीक्षाएं जरूर होंगी और इनके लिये कार्यक्रम जल्द घोषित किये जाने की उम्मीद है।

पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें
देश में फिर लगेगा लॉकडाउन?
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, अहमदाबाद और इंदौर जैसे शहरों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद सरकार एक बार फिर सख्ती करती हुई दिखाई दे रही है।  देश में बढ़ते कोरोना संकट बीच एक बार फिर से लॉकडाउन की चर्चा तेज हो गई है। कई खबरें ऐसी आ रही हैं कि देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने की तैयारी चल रही है। सोशल मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि देश में 1 दिसंबर से फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। बता दें कि देश में कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई।

नगरोटा में 26/11 पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नगरोटा एनकाउंटर पर गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, विदेश सचिव के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर भारतीय सेना की तारीफ की। पीएम मोदी ने सिलसिलेवार दो ट्वीट किए और लिखा कि हमारी सेनाओं ने फिर से अदम्य साहस, बहादुरी, पेशेवर रूख का प्रदर्शन किया, जम्मू कश्मीर में जमीनी स्तर की लोकतांत्रिक कवायद को निशाना बनाने की साजिश को नाकाम किया। एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों का मुठभेड़ में मारा जाना, हथियारों और गोला बारूद का बड़ा जखीरा बरामद होना, उनके नापाक मंसूबों के विफल होने की ओर संकेत करता है।

10वीं-12वीं की परीक्षा तय समय से होगी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिये होने वाली बोर्ड परीक्षाएं जरूर होंगी और इनके लिये कार्यक्रम जल्द घोषित किये जाने की उम्मीद है। विभिन्न संगठनों द्वारा कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने या स्थगित किये जाने की मांग के बीच त्रिपाठी का यह बयान आया है। एसोचैम द्वारा ‘नयी शिक्षा नीति: स्कूली शिक्षा के लिये उज्ज्वल भविष्य' विषय पर आयोजित एक वेबिनार के दौरान उन्होंने कहा, “बोर्ड परीक्षाएं अवश्य होंगी और इनका कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।

तुगलकी लॉकडाउन से करोड़ों मजदूर सड़क पर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि उसकी नीति से आम आदमी परेशान है और गरीब के लिए बैंक से एकमात्र सहारा मनरेगा का पैसा निकलना भी दूभर हो गया है।  गांधी ने कहा पहले किया तुगलकी लॉकडाउन, करोड़ों मजदूरों को सड़क पर ले आए। फिर उनके एकमात्र सहारा मनरेगा की कमाई को बैंक से निकालना दूभर किया। सिर्फ बातों की है मोदी सरकार, कुचल रही गऱीबों के अधिकार। इसके साथ ही, उन्होंने एक खबर पोस्ट की है जिसमे कहा गया है कि मनरेगा मजदूरों को अपनी दिहाड़ी निकालने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते है। 

बंद हो सकती हैं दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट और ट्रेन सेवाएं
राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों का असर अब दिल्ली-मुंबई विमान और ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस  के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में घबराई महाराष्ट्र सरकार दिल्ली और मुंबई के बीच विमान और ट्रेन सेवा बंद करने पर विचार करने लगी है। महाराष्ट्र सरकार इस विषय में जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इस बारे में किसी तरह का कोई आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार इस बारे मे जल्द फैसला ले सकती है।

UP में लव जिहाद के खिलाफ बनेगा सख्त कानून
देश में इन दिनों लव जिहाद का मुद्दा सुर्खियों में छाया हुआ है। मध्यप्रदेश की तर्ज पर योगी सरकार भी लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में उप्र के गृह विभाग ने न्याय व विधि विभाग को प्रस्ताव भेजा है। गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज होगा और दोषी पाए जाने पर 5 साल की सख्त सजा होगी। विधि विभाग प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। दरअसल, हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन सही नहीं है, इसको मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। इस पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव रैली में बोलते हुए लव जिहाद पर कड़ा एक्शन लेने की बात कही थी।

भतीजे अखिलेश से हाथ मिलाएंगे चाचा शिवपाल
समाजवादी पार्टी में विलय को नकार चुके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी। इटावा में जिला कोआपरेटिव बैंक बोर्ड की बैठक के बाद शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों के समक्ष यह बयान दिया है। उनके इस बयान सेे एक नई राजनीति का संकेत मिलता हुआ दिख रहा है। शिवपाल सिंह यादव के इस बयान के बाद इटावा और आसपास की राजनीति मे एक नया राजनीतिक गठबंधन खडा होने की उम्मीद दिखा रहा है।

समुद्र में 4 देशों की सेना ने चीन को दिखाया दम
चार देशों के मालाबार युद्धाभ्यास के दूसरे चरण में शुक्रवार को Mig-29K और अमेरिकी नौसेना के F18 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी और सहयोगी देशों के साथ मिलकर युद्धाभ्यास में साझेदारी पूर्वक हमलों को अंजाम दिया तो सतह पर मौजूद टारगेट को भी भेदा। इस युद्धाभ्यास में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारतीय नौसेना भी हिस्सा ले रही है। नाटकीय दृश्यों में MiG-29K को एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य पर लैंड करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही लक्ष्य को अंजाम देने के बाद हाईस्पीड से लौटता एयरक्राफ्ट सफल लैंडिंग को अंजाम देता है।

पाकिस्तान में मिला 1300 साल पुराना मंदिर
उत्तर पश्चिमा पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ में पाकिस्तानी और इतावली पुरातात्विक विशेषज्ञों ने 1300 वर्ष पुराना एक हिंदु मंदिर खोज निकाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस मंदिर का पता चला है। खैबर पख्तूनबा के पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह मंदिर भगवान विष्णु का है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर 1300 साल पहले हिंदू शाही काल के दौरान बनाया गया था। बता दें कि हिंदू शाही राजाओं ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के एक बड़े इलाके पर लगभग 175 साल तक शासन किया था।

Moody’s ने GDP ग्रोथ के अनुमान में किया सुधार
ग्लोबल रेटिंग एजेंसियां भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज रिकवरी के संकेत देख रही हैं। ग्लोबल रिसर्च फर्म और रेटिंग एजेंसी गोल्डमैन सैक्स के बाद एक और ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी FY2021 के लिए भारत के जीडीपी फॉरकास्ट में सुधार किया है। मूडीज ने वित्त वर्ष 2021 के लिए भारत के इकोनॉमिक ग्रोथ के आकलन को सुधारते हुए इंडियन इकोनॉमी में माइनस 10.6% ग्रोथ का अनुमान लगाया है। सितंबर में एजेंसी ने भारतीय अर्थव्यवस्था में -11.5% गिरावट आने का अनुमान लगाया था। मूडीज ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 10.8% लगाया है। एजेंसी की कहना है कि अगले साल भारतीय अर्थव्यवस्था 10.8% रफ्तार से विकास करेगी। मूडीज ने सितंबर में वर्ष 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 10.6% लगाया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!