भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पाए गए कोरोना पॉजिटिव, एक क्लिक में पढ़़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Edited By Yaspal,Updated: 13 Dec, 2020 08:33 PM

read all day s big news in one click

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वहीं, केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ बीते दो सप्ताह से अधिक समय से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे सभी किसान संघों...

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वहीं, केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ बीते दो सप्ताह से अधिक समय से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे सभी किसान संघों के प्रमुख सोमवार को एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मुगल रोड के नजदीक रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के एक समूह के बीच चल रही मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर हो गए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि पुंछ जिले के पोशाना में जारी मुठभेड़ में दोनों पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं।

पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें
जेपी नड्डा पाए गए कोरोना संक्रमित

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। नड्डा ने ट्वीट में लिखा...

कल भूख हड़ताल करेंगे किसान
केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ बीते दो सप्ताह से अधिक समय से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे सभी किसान संघों के प्रमुख सोमवार को एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने रविवार का यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होने वाली यह भूख हड़ताल 14 दिसंबर से आंदोलन को तेज करने की किसानों की योजना का हिस्सा है।

किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखेंगे केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए एक दिन का उपवास रखने का ऐलान किया है। उन्होनें किसानों के साथ उपवास रखने की घोषणा करते हुए लोगों से भी ऐसा करने की अपील की है। केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि किसानों ने आह्वान किया है कि कल एक दिन का उपवास रखना है। आम आदमी पार्टी इसका पूरा समर्थन करती है। मैं भी कल अपने किसान भाइयों के साथ उपवास रखूंगा। उन्होंने कहा कि मैं देश की जनता से अपील करता हूं कि वह भी किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखें। 

चिल्ला बॉर्डर से हटे किसान
प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और नरेंद्र तोमर के साथ शनिवार देर रात मुलाकात के बाद चिल्ला के रास्ते नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग रविवार को खाली कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि किसान चिल्ला बॉर्डर से हट गए, जिसके बाद इस मार्ग पर नोएडा एवं दिल्ली के बीच सामान्य यातायात बहाल हो गया।

पंजाब के भाजपा नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक
नए कृषि कानून को वापिस लेने की मांग पर अड़े किसानों का सिंघू बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन रविवार को 18वें दिन भी जारी रहा। जहां किसान पीछे हटने को तैयार नहीं है वहीं केंद्र सरकार कह चुकी है कि कृषि कानून वापिस नहीं लिया जाएगा। हालांकि सरकार इसमें संशोधन करने को तैयार है। किसानों ने 14 दिसंबर को आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है, इसी बीत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब के भाजपा नेताओं को दिल्ली बुलाया है। वहीं कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

डी.आई.जी. लखमिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा
पंजाब जेल विभाग के डी.आई.जी. लखमिंदर सिंह जाखड़ ने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में डी.आई.जी. ने लिखा कि भारत का किसान परेशान है। वह इन ठंडी रातों में भी खुले आसमान के नीचे अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहा है। वह खुद किसान का बेटे हैं इसलिए इस नाते यह समझते हैं कि उन्हें भी इस संघर्ष का हिस्सा बनना चाहिए।

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आंतकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मुगल रोड के नजदीक रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के एक समूह के बीच चल रही मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर हो गए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि पुंछ जिले के पोशाना में जारी मुठभेड़ में दोनों पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं।

असम में बंद होंगे सरकारी मदरसे, कैबिनेट ने दी मंजूरी
असम कैबिनेट ने सभी सरकारी मदरसों और संस्कृत स्कूलों को बंद करने के प्रस्ताव को रविवार को मंजूरी दे दी और इस सिलसिले में राज्य विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा। यह जानकारी संसदीय मामलों के मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने दी।

जब आधा हिंदुस्तान भूखा तो 1000 करोड़ का संसद भवन क्यों
तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होना तय है। वहीं पार्टी मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने चुनाव अभियान शुरू कर दिया है।चुनावी अभियान शुरू करने से पहले एक्टर से नेता बने कमल हासन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। एक्टर ने प्रधानमंत्री पर नए संसद भवन के शिलान्यास को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि जब देश मुश्किलों से गुजर रहा है तो ऐसे समय में इतनी बड़ी वित्तीय इच्छापूर्ति की क्या जरूरत थी।

आज रात से 24 घंटे मिलेगी RTGS की सुविधा
भारतीय रिजर्व  बैंक (RBI) ने ग्राहकों को बड़ी सुविधा प्रदान करते हुए 'रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट' (RTGS) सिस्टम को साल के 365 दिन 24 घंटे के लिए लागू कर दिया है। आरटीजीएस सुविधा आज रात 12:30 बजे से 24*7 चालू रहेगी। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसका  ऐलान किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!