राफेल की पूजा पर बवाल और कश्मीर पर पाक को मिला फिर झटका, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Edited By vasudha,Updated: 09 Oct, 2019 01:24 PM

read the big news so far

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राफेल लड़ाकू विमान की शस्त्र पूजा करने से मचे बवाल से लेकर कश्मीर मुद्दे पर पाक को चीन से मिले एक और झटके तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं...

नेशनल डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राफेल लड़ाकू विमान की शस्त्र पूजा करने से मचे बवाल से लेकर कश्मीर मुद्दे पर पाक को चीन से मिले एक और झटके तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें। 

 

चीन ने भी छोड़ा पाकिस्तान का साथ!, कहा: भारत से मिलकर सुलझाएं कश्मीर मुद्दा
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले चीन ने कश्मीर मुद्दे पर अहम बयान दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए। इस दौरान चीन ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे को नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच हल किया जाना चाहिए। 

 

‘ओम्’-रक्षा सूत्र और पहियो के नीचे नींबू, राजनाथ ने ऐसे की राफेल की पूजा, 35 मिनट तक भरी उड़ान
फ्रांस ने मंगलवार को मैरिनेक एयरबेस पर भारत को पहला सबसे बड़ा ‘शत्रु संहारक’ राफेल फाइटर जैट सौंपा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरबेस पर ही राफेल में लगे हथियारों की पूजा भी की। उन्होंने राफेल में करीब 35 मिनट तक उड़ान भरी। हैंडिंग ओवर सैरेमनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरैंस पार्ले और दैसो एविएशन के सी.ई.ओ. एरिक ट्रैपिए मौजूद थे।

 

केजरीवाल को नहीं मिली डेनमार्क दौरे की मंजूरी, भड़की AAP बोली-केंद्र हमारे खिलाफ क्यों?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सी-40 जलवायु सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस दौरे के लिए केजरीवाल को राजनीतिक म‍ंजूरी देने से मना कर दिया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसे ‘‘बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण'' बताते हुए कहा कि इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल होगी।

 

खुर्शीद बोले, राहुल गांधी का अध्यक्ष पद छोड़ना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस की खराब हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे से संकट बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमारे नेता ही छोड़ गए। वहीं खुर्शीद ने कहा कि पार्टी संघर्ष के ऐसे दौर से गुजर रही है, जिसमें हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के जीतने की संभावना ही नहीं है।

 

'बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला'...#RafalePuja को लेकर लोगों ने कुछ यूं लिए मजे
फ्रांस का चर्चित लडाकू विमान राफेल आखिरकार भारत को मिल ही गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस विमान में उड़ान भरकर नया इतिहास रच दिया। हालांकि इस बार भी ऐसा ​कुछ हो गया जिससे राफेल फिर चर्चा में आ गया। दरअसल राफेल में उड़ान भरने से पहले उस पर ऊँ लिखा, कुछ फूल चढ़ाए और एक नारियल भी रखा। 

 

कंगाल पाकिस्तान ने बना डाला अनोखा रिकार्ड
गंभीर आर्थिक संकट के चलते पाकिस्तान के हालात दिनों-दिन खराब होते जा रहे हैं। महंगाई ने पाकिस्तान की कमर तोड़ तोड़ कर रख दी है। प्रधानमंत्री इमरान खान के सत्ता संभालने के एक साल बाद पाकिस्तान की हालत ऐसी बद से बदतर हो गई है जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। कंगाल पाकिस्तान दुनिया के सामने मदद की गुहार लगा रहा है लेकिन कोई भी देश उसका साथ देने को तैयार नहीं है।  

 

उइगर मुस्लिमों को लेकर US ने चीन के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, तिलमिला उठा बीजिंग
अमेरिका ने चीन पर स्वायत्त शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों के हाइटेक सर्विलांस और कठोर नियंत्रण के खिलाफ कदम उठाते हुएँ चीन की 28 संस्थाओं पर बैन के बाद अब उसके अधिकारियों के वीजा पर भी रोक लगा दी है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने एक बयान में कहा, ‘अमेरिका चीन से अपील करता है कि वह शिंजियांग में दमन के अपने अभियान को तत्काल बंद करे।’

 

दिवाली से पहले SBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा, सस्ता मिलेगा लोन
दिवाली से पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने एमसीएलआर की दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी है, जो  10 अक्टूबर से लागू हो रहीं हैं। बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष में लगातार छठी बार बैंक ने दरें घटाई हैं।

 

वित्त मंत्रालय की सलाहः 74000 करोड़ देने से अच्छा है बंद कर दें BSNL और MTNL
घाटे में चल रहीं सरकारी दूरसंचार कंपनी बी.एस.एन.एल. और एम.टी.एन.एल. के कर्मचारियों पर अब अनिवार्य रिटायरमेंट की तलवार लटक गई है। दरअसल सरकार इन दोनों कंपनियों को बेचने के पक्ष में है। बता दें कि डिपार्टमैंट ऑफ टैलीकम्यूनिकेशंस (डी.ओ.टी.) ने बी.एस.एन.एल. और एम.टी.एन.एल. को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए 74,000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया था, जिस पर वित्त मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और दोनों पब्लिक सैक्टर अंडरटेकिंग (पी.एस.यू.) कंपनियों को बंद करने की सलाह दी है।

 

'सूर्यवंशी' के सेट से लीक हुई अक्षय के किरदार की तस्वीर, फोटो देख फैंस हुए एक्साइटिड
बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में बिजी हैं।  इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय और अक्षय की जोड़ी धमाल मचाते हुए नजर आएगी। इसके अलावा क्लाइमेक्स में रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। अक्षय ने फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग शुरू कर दी है। इस समय इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। अब कटरीना कैफ भी हैदराबाद पहुंच गई है।

 

हरभजन सिंह ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अश्विन को दिया सुझाव
अनिल कुंबले (619 विकेट) और कपिल देव (434 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हरभजन सिंह उर्फ भज्जी (419 विकेट) ने रविचंद्रन अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि वह जल्द ही मेरा रिकाॅर्ड तोड़ देंगे। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में अश्विन की गेंदबाजी देखने के बाद उन्होंने ये बात कही है। हरभजन ने कहा कि वह मेरा रिकाॅर्ड तोड़ने के साथ ही 600 विकेट्स लेने के आंकड़े को भी छूएंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!