नासा ने खोज निकाला विक्रम लैंडर का मलबा और चीन की नई चाल, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Edited By vasudha,Updated: 03 Dec, 2019 02:52 PM

read the big news so far

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) द्वारा चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर के मलबे को खोज निकालने से लेकर भारत हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की नई चाल तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के...

नेशनल डेस्क: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) द्वारा चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर के मलबे को खोज निकालने से लेकर भारत हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की नई चाल तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।  
 

हिंद महासागर में निगरानी का जाल बिछा रहा चीन, भारतीय नौसेना सतर्क
चीन अपनी कुटिल चाल से बाज नहीं आ रहा है। वह भारतीय नौसेना ने अंडमान-निकोबार के समीप दखलअंदाजी करने की कोशिश कर रहा है। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर ने मंगलवार को बताया कि चीन के जहाज शी यान 1 ने बिना अनुमति भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की जिसे सेना ने खदेड़ कर वापस लौटा दिया। माना जा रहा है कि चीन इस पोत के जरिए भारतीय क्षेत्र में नौसेना की गतिविधियों की जासूसी कर सकता है।

 

अगर यह भारतीय ना होता तो विक्रम लैंडर तक ना पहुंच पाता NASA
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने आखिरकार चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को खोज ही निकाला। नासा ने एक तस्वीर जारी की है, जिसमें संभावित लैंडिंग वाली जगह से कई मीटर दूर तक लैंडर का मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रही है। इस मलबे को ढूंढ निकालने में सबसे अहम भूमिका रही चेन्नई के इंजिनियर शानमुगा सुब्रमण्यम की, जिसकी मदद से ही नासा ने चांद की सतह पर विक्रम लैंडर के अवशेष का पता लगाने में कामयाबी हासिल कर सका। 

 

निर्भया के दोषियों ने बढ़ाई तिहाड़ जेल की टेंशन, नहीं है कोई फांसी देने वाला
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर पूरे देश में काफी रोष और गुस्सा है। हैदराबाद की घटना ने एक बार फिर से निर्भया गैंगरेप के जख्म हरे कर दिए हैं। निर्भया गैंगरेप को सात साल हो गए हैं लेकिन आरोपियों को अभी तक फांसी पर नहीं लटकाया गया है। वहीं बात सामने आई है कि एशिया की सबसे बड़ी जेलों में शुमार तिहाड़ के पास जल्लाद नहीं है, ऐसे में आरोपियों को फांसी कैसे दी जाएगी इस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

 

हैदराबाद गैंगरेपः स्वाती मालीवाल का PM मोदी को खत, आज से मेरा आमरण अनशन शुरू
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि जब तक बलात्कारियों को फांसी की सजा नहीं दी जाती मैं आमरण अनशन पर रहूंगी। आमरण अनशन शुरू करने से पहले मालीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा और ट्वीट भी किया। मालीवाल ने ट्वीट किया कि मैं आमरण अनशन करूंगी जब तक पीएम मोदी अपने वादे पूरा नहीं करते। 

 

VIDEO: प्याज की माला पहन संसद में पहुंचे आप सांसद, ट्विटर पर भी छिड़ी Onion war
देश में प्याज की बढ़ रही कीमतों को लेकर जहां आम आदमी का बजट हिल गया है वहीं रसोई घर में इसकी मौजूदगी भी काफी कम हो गई है। संसद में मंगलवार को प्याज की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया गया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता संसद परिसर में गले में प्याज की माला डालकर पहुंचे। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र सरकार के बीच प्याज के दाम को लेकर ट्विटर पर भी वॉर छिड़ी हुई है।

 

गाजियाबाद दर्दनाक हादसा: बच्चों की हत्या कर दोनों पत्नियों के साथ 8वीं मंजिल से कूदा शख्स
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के कारण अपने दो बच्चों की हत्या के बाद पत्नी और महिला प्रबंधक (दूसरी पत्नी बताई जा रही है) के साथ मंगलवार तड़के आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह इंदिरापुरम पुलिस को सूचना मिली कि इंदिरापुरम स्थित कृष्णा अपरा सफायर अपाटर्मेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है।

 

लंदन ब्रिज आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी शख्स गिरफ्तार
ब्रिटेन के लंदन ब्रिज पर  हुए आतंकी हमले की साजिश में शामिल होने के शक में पुलिस ने सोमवार को एक अन्य पाकिस्तानी व्यक्ति नजम हुसैन को गिरफ्तार किया है। आतंकी हमला शुक्रवार को हुआ था और इसमें दो लोगों की छुरे से हत्या करने वाले उस्मान खान को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया था। उस्मान पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर का रहने वाला था।

 

Shocking: चीन ने बनाया नकली सूरज, असली वाले से होगा 10 गुना शक्तिशाली (Pics)
विज्ञान और तकनीक के मामले में चीन द्वारा लगातार अमेरिका, रूस, जापान जैसे विकसित देशों को चुनौती दी जा रही है। इसी दिशा में नया कदम बढ़ाते चीन ने ऐसा कारनामा कर डाला है जिसके बारे में जानकर कर दुनिया हैरान है ।

 

Maruti Suzuki की कारें जनवरी से होंगी महंगी, कंपनी ने की दाम बढ़ाने की घोषणा
मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान लागत बढ़ने की वजह से कंपनी की गाड़ियों पर खराब असर पड़ा है, ऐसे में कंपनी ने बढ़ी हुई लागत का कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है। कंपनी ने फैसला किया है कि जनवरी 2020 से अलग-अलग मॉडल्स की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने ये स्पष्ट नहीं बताया कि किन-किन मॉडल के रेट में कितना-कितना इजाफा होगा। कंपनी के मुताबिक इनपुट लागत बढ़ने की वजह से कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 

 

HDFC Bank की नेट बैंकिंग-मोबाइल बैंकिंग सर्विस ठप, लाखों ग्राहक परेशान
प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक की नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप ने काम करना बंद कर दिया है। ग्राहक इस पर लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं जिससे ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महीने की शुरुआत की वजह से लोग बिल पेमेंट और अन्य लेनदेन रुक जाने से परेशान हैं।

 

Happy B'Day Mithali: जानें एक आलसी लड़की कैसे बनी लेडी तेंदुलकर, नाम किए कई रिकाॅर्ड्स
लेडी सचिन तेंदुलकर के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर मिताली राज आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही है। तीन दिसम्बर 1982 को जोधपुर में जन्मी मिताली का सपना था कि वह क्लासिकल डांसर बने। लेकिन आपको ये जानकर और भी हैरानी होगी कि कैसे एक आलसी लड़की ने बल्ला थामने के बाद इस प्रसिद्ध खेल में न सिर्फ करियर बनाया बल्कि कई रिकार्डस भी अपने नाम किए। 

 

TANHAJI : 'शंकरा रे शंकरा' गाने में सैफ अली खान को चुनौती देते दिखे अजय देवगन
बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' का पहला सॉन्ग 'शंकरा रे शंकरा' हाल में रिलीज हुआ है। इस गाने में अजय देवगन का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। साॅन्ग में अजय सैफ को चुनौती देते दिख रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!