राहुल प्रियंका के काफिले पर रोक और मोदी कैबिनेट ने NPR ​को दी मंजूरी, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Edited By vasudha,Updated: 24 Dec, 2019 03:02 PM

read the big news so far

मेरठ में मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका के काफीले को रोकने से लेकर मोदी कैबिनेट द्वारा राष्ट्रीय जनता रजिस्टर पर मुहर लगाने तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं...

नेशनल डेस्क: मेरठ में मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका के काफीले को रोकने से लेकर मोदी कैबिनेट द्वारा राष्ट्रीय जनता रजिस्टर पर मुहर लगाने तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

 

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए क्या है NPR
नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (NRC) को लेकर देश में गरमाई राजनीति के बीच मंगलवार को मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (National Population Register) पर मुहर लगा दी है। कैबिनेट की हरी झंडी के बाद अब NPR का रास्ता साफ हो गया है और इसे फिर से अपडेट किया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर नया नहीं है बल्कि यह 2010 में लाया गया था।

 

पुलिस ने प्रियंका-राहुल को नहीं दी मेरठ में घुसने की इजाजत,बाईपास पर रोका
उत्तर प्रदेश के मेरठ में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों की गोली लगने से मौत हो गई थी। हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से आज मिलने को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेरठ पहुंचने वाले थे मगर पुलिस ने उन्हें मेरठ में घुसने से रोक दिया। 

 

दिल्लीः CAA पर जामिया छात्रों का मार्च, मंडी हाउस के पास धारा-144 लागू व संसद मार्ग बंद
नागरिकता संशोधन कानून पर जामिया के छात्र एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी के छात्र गृहमंत्री अमित शाह के आवास तक मार्च निकालेंगे। छात्रों के मार्च को देखते हुए मंडी हाउस में धारा 144 लागू कर दी गई है, जबकि संसद मार्ग को बंद कर दिया गया है। मार्च दिल्ली के मंडी हाउस से शुरू होगा। सीएए के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन का आयोजन हो रहा है। इसके अलावा 24 दिसंबर को राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाने की अपील की गई है।

 

CBI करेगी दिल्ली सरकार के कार्यों की जांच! केजरीवाल बोले- हम हर चुनौती के लिए तैयार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं तो वही दूसरी तरफ दिल्ली सरकार पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच की तलवार लटक गई है। सूत्रों के अनुसार भाजपा द्वारा सीबीआई (CBI) पर जांच के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

 

पाक आर्मी चीफ ने PoK में अलापा कश्मीर राग, रूस ने दिया करारा जवाब
भारत में CAA और NRC के नाम पर हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच अनुच्छेद 370 का मामला घुसा कर पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा आग में घी डालने की कोशिश कर रहे हैं । लेकिन इस मामले में रूस ने भारत का पक्ष लेते हुए पाक को मुंहतोड़ करारा जबाव दिया है। सोमवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के सैन्य अस्पताल पहुंचे जनरल कमर जावेद बाजवा ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दे पर कभी कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 

भारत में सच साबित हुई बाबा वेन्गा की भविष्यवाणी, 2020 में भी मचेगी दुनिया में भयंकर तबाही
 मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेन्गा की खतरनाक भविष्यवाणी फिर सुर्खियों में है। बाबा की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2020 इस बार खतरे का संकेत लेकर आ रहा है। आने वाले साल में भयंकर तबाही की आशंका है। धरती पर जल प्रलय आने के साथ यूरोपीय देशों में मुस्लिम कटरपंथी के चरम पर होने का खतरा बताया है। भारत में नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) को लेकर वर्तमान में चल रहे घमासान को देखते हुए ये भविष्यवाणी सही साबित होती दिख रही है।

 

एशिया में सबसे अमीर मुकेश अंबानी, 2019 में 1.2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ी संपत्ति
 भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 23 दिसंबर तक 17 अरब डॉलर (1.21 लाख करोड़ रुपए) की बढ़ोत्तरी हुई। इसके चलते उनकी नेटवर्थ 61 अरब डॉलर (4.34 लाख करोड़ रुपए) हो गई। यह जानकारी ब्लूमबर्ग बिलियनेर्स इंडेक्स में सामने आई है। मुकेश अंबानी के मुकाबले में अलीबाबा के फाउंडर जैक मा की संपत्ति 11.3 अरब डॉलर बढ़ी (80,483 करोड़ रुपए), जबकि जेफ बेजोस को 13.2 अरब डॉलर (94 हजार करोड़ रुपए) की क्षति हुई।

 

भारत की अर्थव्यवस्था पर IMF ने चेताया, कहा- जल्द बड़े कदम उठाने की है जरूरत
मौजूदा समय में भारत की अर्थव्यवस्था आर्थिक सुस्ती के दौर से गुजर रही है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत को चेतावनी दी है। आईएमएफ ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए भारत को जल्द से जल्द बड़े कदम उठाने की जरूरत है। इस संदर्भ में आईएमएफ ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था, ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है, इसलिए भारत को तेजी से कदम उठाने होंगे। 

 

टेस्ट में इतिहास रचने वाले नसीम शाह ने कहा - ऐसी कई उपलब्धियां मेरे नाम से जुड़ेंगी
सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पारी में पांच विकेट लेकर इतिहास रचने वाले पाकिस्तान के किशोर तेज गेंदबाज नसीम शाह ने कहा कि यह रिकार्ड उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है तथा कड़ी मेहनत से ऐसी कई उपलब्धियां मेरे नाम से जुड़ेंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में और उपलब्धियां हासिल करने के लिए उन्हें अपने खेल में निरंतर निखार लाना होगा।

 

63 की उम्र में भी फिट एंड फाइन हैं अनिल कपूर, दिन में 2 घंटे निकालते हैं खुद के लिए टाइम
बॉलीवुड सुुपरस्टार अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन उनकी ये बात सबको हैरानी में डाल देती है कि वो 63 साल की उम्र में भी एजलेस कैसे दिखाई देते है। उनका इस उम्र में फिट दिखना कई यंगर्स को सोच में डाल देता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!