छत्तीसगढ़ के CM बने भूपेश बघेल और कांग्रेस पर PM मोदी का हमला, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Edited By Seema Sharma,Updated: 16 Dec, 2018 03:02 PM

read the big news so far

छत्तीसगढ़ के सीएम बने भूपेश बघेल से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का राफेल को लेकर कांग्रस पर हमला, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं।

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के सीएम बने भूपेश बघेल से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का राफेल को लेकर कांग्रस पर हमला, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

छत्तीसगढ़ के नए सीएम होंगे भूपेश बघेल, विधायक दल ने दी मंजूरी
भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस विधायक दल के आज नेता चुन लिए गए। बघेल राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राज्य के प्रभारी पी.एस.पुनिया की मौजूदगी में नवनिर्वाचित विधायकों की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में बघेल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक में आलाकमान द्वारा भेजा गय़ा लिफाफा खोला गया जिसमें बघेल का नाम था।
 

सोनिया गांधी के गढ़ में बोले PM मोदी- पिछली सरकारों ने नहीं होने दिया रायबरेली का विकास
रायबरेली और प्रयागराज के लिए योजनाओं की सौगात लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को वायुसेना के विशेष विमान से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने मोदी की आगवानी की। इस मौके पर सूबे के कई मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

राजस्थान: गहलोत CM और पायलट डिप्टी CM पद की कल लेंगे शपथ, दिग्गज नेता होंगे शामिल
कांग्रेस विधायक दल के नेता अशोक गहलोत 17 दिसंबर को यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके साथ ही सचिन पायलट को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 17 दिसम्बर सुबह 10 बजे यहां विख्यात अल्बर्ट हॉल में होगा। सूत्रों के अनुसार समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और एच डी देवेगौड़ा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू तथा बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल: BJP को झटका, ममता सरकार ने अमित शाह की रथ यात्रा पर लगाई रोक
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को पश्चिम बंगाल में झटका लगा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की प्रस्तावित रथ यात्रा को अ​नुमति देने से इनकार कर दिया है। ममता सरकार का कहना है कि जिस दौरान रथ यात्रा की अनुमति मांगी गई है, उस वक्त कई पर्व और त्योहार हैं, लिहाजा रथ यात्रा निकालने से काफी ट्रैफिक जाम लग सकता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, इसी वजह से इस रथयात्रा की अनुमति नहीं दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका
तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में अगले दो दिन में बारिश हो सकती है क्योंकि गहरे दबाव के क्षेत्र के जबर्दस्त चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा और ओंगोल के बीच चक्रवात सोमवार को तटीय रेखा पार कर सकता है। मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि शनिवार से आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों पर 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को दूसरा बड़ा झटका, भतीजा सोहेल US से डिपोर्ट
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को आज दूसरा बड़ा झटका लगा है। अबू धाबी एयरपोर्ट पर कस्टम्स एंड अबू धाबी पुलिस द्वारा शुक्रवार को मुंबई सीरियल बम धमाकों के मुख्य आरोपी छोटा शकील के भाई अनवर की गिरफ्तारी के बाद अब दाऊद का भतीजा सोहेल शेख अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत आ रहा है। सोहेल शेख दाऊद के भाई नूरा का बेटा है। शेख 2016 में अमेरिका में पकड़ा गया था। यह नारकोटिक्स के बदले हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुआ था।

ट्रंप के राजनीतिक और निजी जीवन का लगभग हर पहलू जांच के दायरे में
अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से विवादों में रहे डोनाल्ड ट्रंप का राजनीतिक और निजी जीवन का हर पहलू अब जांच के दायरे में है। ट्रंप व्हाइट हाउस, प्रचार अभियान और सत्ता हस्तांतरण से लेकर चैरिटी और कारोबार तक की जांच में उलझे हुए हैं। ट्रंप के कार्यकाल के दो साल से भी कम समय में उनके कारोबारी सहयोगियों, राजनीतिक सलाहकारों और परिवार के सदस्यों सभी की जांच की जा रही है।

बाबा रामदेव की पतंजलि और चीन की फर्म में समझौता, मिलकर करेंगे साइंस पर रिसर्च
आयुर्वेद रिसर्च और साइंस को बढ़ावा देने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेल ने एक चीनी फर्म के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत चीन की सरकार ने भारत को रिसर्च, योग, कल्चरल प्रोग्राम, एजुकेशन, आईटी जैसे कई क्षेत्रों में काम करने और अपना पूरा सहयोग करने की बात कही है।

31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो करना पड़ेगा परेशानियों का सामना
नया साल आने वाला है। नए साल में पर्सनल फाइनैंस से जुड़े कई डेडलाइन्स हैं। ऐसे में आपको इनकी जानकारी होनी जरूरी है ताकि बाद में आपको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। हम आपको ऐसे कम से कम नौ फाइनैंशल डेडलाइन्स के बारे में बता रहे हैं। आपको इन डेडलाइन्स के भीतर अपने काम को पूरा कर लेना चाहिए।

गूगल पर पाक पीएम बने भिखारी, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक (pics)
गूगल पर पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान की खूब किरकिरी हो रही है। दरअसल गूगल में इडियट सर्च करने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिखने के बाद अब भिखारी शब्द सर्च करने पर पाक पीएम इमरान खान की फोटो सामने आ रही है। शुक्रवार को जब लोगों ने उर्दू में गूगल पर भिखारी लिखकर सर्च किया तो इमरान खान की फोटो आने लगी। इस बात को लेकर इमरान खान का सोशल मीडिया पर बहुत मजाक उड़ रहा है।

यहां निकली चोर के लिए नौकरी की वेकेंसी, सैलरी के अलावा मिलेगा ये भा सामान
सीसीटीवी सहित तमाम सुरक्षा इंतजाम होने के बावजूद दुकान में चोरियां होना आम बात हो गई है। इंगलैंड में चोरियों से तंग एक दुकान मालकिन ने चोरों को पकड़ने के लिए अनोखा तरीका ढूंढा है। इंग्लैंड की बार्क डॉट कॉम वेबसाइट पर एक चोर के लिए नौकरी का एड पोस्ट किया गया है। यह एड कपड़ों के दुकान की मालकिन ने दिया है। दुकान मालिकन के अनुसार उसकी दुकान में चोरी इतनी सफाई से होती कि चोर पकड़ में भी नहीं आता था इसलिए उसने चोर की मदद से असली चोरों को पकड़ने के लिए ये रास्ता चुना है।

2nd Test LIVE: आॅस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिरे, भारत को मिल सकता है मजबूत लक्ष्य
भारतीय गेंदबाजों ने आॅस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 3 विकेट चटका लिए हैं। हालांकि आॅस्ट्रेलिया ने 145 रनों से ज्यादा की बढ़त बना चुका है। आॅस्ट्रेलिया ओपनर मार्कस हैरिस आैर आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़ लिए थे कि 13वें ओवर की पहली गेंद पर फिंच चोटिल हो गए। शमी की तेज गेंद उनकी उंगली पर लगी जिसके बाद फिंच 25 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने हैरिस(20) को बोल्ड कर दिलाई। इसके बाद शाॅन मार्श(5) को मोहम्मद शमी आैर पीटर हैंडस्कोब(13) को इशांत शर्मा ने आउट किया।

हॉकी वर्ल्ड कप: फाइनल देखने कलिंगा स्टेडियम पहुंचेंगे सचिन तेंदुलकर
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रविवार को कलिंगा स्टेडियम में बेल्जियम और नीदरलैंड के बीच होने वाले हाॅकी विश्व कप फाइनल को देखने के लिए गैलरी में मौजूद रहेंगे। तेंदुलकर ने ट्वीट करके पुष्टि की कि वह भारत की मेजबानी वाले इस टूर्नामेंट का समर्थन करने के लिए भुवनेश्वर जाएेगे। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को विश्व स्तरीय इंतजाम करने के लिए बधाई भी दी।

विनोद खन्ना की पत्नि गीतांजलि खन्ना का हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
बाॅलीवुड एक्टर विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि खन्ना और अक्षय खन्ना की मां को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई हैं। खबरों की मानें तो गीतांजलि खन्ना का 15 दिसंबर, शनिवार को निधन हो गया। गीतांजलि देर रात को महाराष्ट्र के रायगड जिले के मांडवा में देहांत हो गया। मीडिया से आई जानकारी के अनुसार, गीतांजलि का निधन दिल की बीमारी के चलते हुआ।

पापा के कंधों पर बैठकर साउथ अफ्रीका रवाना हुए तैमूर, क्यूट तस्वीरें आई सामने
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर जल्द ही 2 साल के होने वाले है। इस बार करीना-सैफ अपने बेटे का बर्थडे साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट करेंगे। इसके लिए ये दोनों बेटे समेत बीते दिन साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गए है। तैमूर के बर्थडे की तैयारी काफी दिनों से चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में करीना अपने वर्क कमिटमेंट के चलते साउथ अफ्रीका गई हैं। इस व‍जह से सैफ और तैमूर भी उनके साथ पार्टी करने न‍िकले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!