संसद में कांग्रेस का हंगामा और रामदेव का मोदी सरकार पर हमला, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Edited By vasudha,Updated: 19 Jul, 2018 07:04 PM

read the big news till now so far

मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस के हंगामे से लेकर बाबा रामदेव का मोदी सरकार पर बड़े हमले तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे...

नेशनल डेस्क: मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस के हंगामे से लेकर बाबा रामदेव का मोदी सरकार पर बड़े हमले तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

मानसून सत्र अपडेटः संसद में कांग्रेस का हंगामा, TDP ने केजरीवाल से मांगा समर्थन
मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्रवाई के दौरान आज भी हंगामा हुआ। एक तरफ जहां कांग्रेस ने लोकसभा में गन्ना किसानों की समस्याओं पर हंगामा किया तो वहीं सपा सांसद रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में उच्च शिक्षा में आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। 

12 साल से कम उम्र की बच्चियों से रेप पर होगी फांसी, कैबिनेट ने दी मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 साल से कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार के दोषियों को मृत्युदंड सहित अन्य सजा का प्रावधान करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए इस बिल को  मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया। संसद द्वारा मंजूर कर लिए जाने के बाद आपराधिक कानून (संशोधन) विधेयक-2018 आपराधिक कानून (संशोधन) अध्यादेश की जगह लेगा जिसे बीते 21 अप्रैल को लागू किया गया था।

खालिस्तानी आतंकी कर सकते हैं संसद भवन पर आतंकी हमला, अलर्ट जारी
पाकिस्तान के आंतकवादी नहीं बल्कि इस बार खालिस्तानी आतंकियों ने दिल्ली के संसद भवन को दहलाने का प्लान बनाया है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी के बाद सुरक्षा के कड़ें इतंजाम कर दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसी को खबर मिली है कि दो खालिस्तानी आतंकी विस्फोटक से भरी कार लेकर दिल्ली की तरफ रवाना हो गए हैं। उनकी गाड़ी का पंजीकरण उत्तर प्रदेश का है और वह जल्द ही संसद भवन पर हमला करने की फिराक पर हैं।

 #Salute: मिग-21 हादसे में मरते-मरते पायलट ने बचा ली कई लोगों की जान
भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर दिल्ली निवासी मीत कुमार कई जिंदगियां बचा गए। हालांकि उनका विमान पट्टा जाटियां पंचायत के एक गांव में क्षतिग्रस्त होकर गिरा। यदि यह विमान रिहायशी इलाके में गिरता तो कई जिंदगियां लील लेता। पट्टा गांव में दोपहर करीब डेढ़ बजे वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ। मीत कुमार रूटीन ट्राई पर था।

ग्रेटर नोएडा इमारत हादसा: 9 लोगों के शव बरामद, अधिकारियों पर गिरी गाज
भरभरा कर गिरीं 2 बहुमंजिला इमारतों के मलबे से राहत एवं बचाव कर्मियों ने गुरुवार सुबह और एक शव बाहर निकाला। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों संख्या बढ़कर 9 हो गई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुबह मलबा हटाने के दौरान और एक शव बरामद हुआ। उसकी पहचान नौशाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात तक 8 शव निकाले गए थे। 

ईरान पर अमरीकी प्रतिबंध ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन
ईरान से तेल खरीद पर अमरीकी प्रतिबंध के बाद मोदी सरकार इस बात को लेकर असमंजस में है कि तेल ईरान से खरीदें या अमरीका से। यदि भारत ईरान के साथ तेल की खरीद में कमी करता है तो अमरीका के साथ उसके व्यापारिक संबध में सुधार आएगी लेकिन इसके साथ हीं भारत को सस्ता तेल नहीं मिल पाएगा और कीमती विदेशी मुद्रा भंडार का भी नुकसान होगा। वैसे इस साल मार्च तक भारत ने ईरान से 9 अरब डॉलर के कच्चे तेल का आयात किया।

कैदियों ने किया विरोध, जेल प्रशासन ने सीमित कर दी नवाज की गतिविधियां
अदियाला जेल में बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ कैदियों द्वारा नारेबाजी के बाद  जेल प्रशासन ने नवाज की गतिविधियां  सीमित कर दी हैं। शरीफ को अब मस्जिद में नमाज भी नहीं पढ़ने दी जाएगी। इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो, जेल प्रशासन शरीफ और उनकी बेटी मरियम को सिहाला रेस्ट हाउस में शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है।

ऐपल को पछाड़ेगी Amazon, बनी 900 अरब डॉलर की कंपनी
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन अब 900 अरब डॉलर की कंपनी बन गई है। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में अमेजॉन के शेयर में आई तेजी की वजह से कंपनी के बाजार मूल्य में बढ़त आई है। अमेजॉन के शेयर ने 1858 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है।

आज सिर्फ दिल्ली में घटे पैट्रोल के दाम, डीजल की कीमतों में 12 पैसे की कटौती
तेल कंपनियों ने आज डीजल की कीमतों में कटौती की है जबकि पैट्रोल के दाम मामूली घटाए हैं। पैट्रोल की कीमतों में 6 पैसे और डीजल के दामों में 12 पैसे की कटौती की है। गुरुवार को मेट्रो शहरों में सिर्फ दिल्ली में ही पैट्रोल की कीमत घटी है जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पैट्रोल के भाव नहीं बदले। दिल्ली में अब पैट्रोल की कीमत 76.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 68.35 रुपए प्रति लीटर है।

मां सोनाली के कैंसर की खबर सुन कुछ एेसा था बेटे रणवीर का रिएक्शन, लिखा इमोशनल मैसेज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में हाई ग्रेड कैंसर का इलाज करवा रही हैं। सोनाली की बीमारी के बारे में सुनकर बॉलीवुड स्टार्स शॉक्ड है। फैंस से लेकर स्टार्स सोनाली की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। बीते दिनों सोनाली ने हेयर कट करवाते हुए अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। गंभीर बीमारी से जूझ रही सोनाली के नए लुक फैंस ने काफी पसंद भी किया। 

अर्जुन तेंदुलकर 'जीरो' पर आउट, फिर भी कर गए पिता सचिन के रिकाॅर्ड की बराबरी
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे ऑलराउंडर अर्जुन भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से अपने पदार्पण अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ पहले युवा टेस्ट मैच में शून्य पर आउट हो गए। लेकिन उन्होंने ऐसा कर पिता सचिन की बराबरी कर ली जो अपने पदार्पण मैच में भी खाता नहीं खोल सके थे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!