खतरे के निशान पर यमुना और महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Edited By vasudha,Updated: 28 Jul, 2018 07:18 PM

read the big news till now so far

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री प्रमुख एम. करुणानिधि के स्वास्थ्य से लेकर मध्यप्रेश में दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा सुनाए जाने के ऐतिहासिक फैसले तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन...

नेशनल डेस्क: खतरे के निशान पर यमुना से लेकर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भयानक सड़क हादसे तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

महाराष्ट्र हादसा: पिकनिक पर जा रही बस खाई में गिरी, 33 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई है।। हालांकि, मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। बचाव दल मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  अभी कई लोगों के घायल होने की आशंका है।  मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया है कि हादसे में किसी का जीवित बचना काफी मुश्किल है।

 हरियाणा में हाई अलर्ट: यमुना का जलस्तर छ: लाख के पार, आ सकती है भारी प्रलय
गुरूवार से पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से हरियाणा के निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं यमुना से सटे कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नदी में लगातार बढ़ रही पानी की मात्रा दिल्‍ली के लिए भारी खतरा साबित हो सकती है। दिल्‍ली तक यह पानी अगले 65-70 घंटे तक पहुंच जाएगा। यह पानी दिल्‍ली के निचले इलाके में तबाही मचा सकता है।

DMK प्रमुख एम.करुणानिधि की हालत गंभीर, अस्पताल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) प्रमुख एम. करुणानिधि की तबीयत काफी खराब चल रही है। शुक्रवार देर रात उन्हें उनके आवास से कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल ने बताया था कि वह राजनेता की हालत को मॉनिटर कर रहे हैं। लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

ऐतिहासिक फैसला : सिर्फ 5 दिन में अदालत ने सुनाई दुष्कर्मी को फांसी की सजा
कटनी जिले में मासूम से दुष्कर्म करने वाले स्कूली ऑटो चालक को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। महज पांच दिन में मामले में फैसला सुनाते हुए जिला अदालत ने नजीर पेश की है। विशेष अपर सत्र न्यायधीश अर्चना सिंह ने ये सजा सुनाई है। प्रदेश के इतिहास में अब तक यह सबसे जल्द हुई सुनवाई है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ट्रंप से की रामदेव की तुलना, बताया PM मोदी से ज्यादा ताकतवर
विश्व योगगुरु के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले बाबा रामदेव अपनी योग के अलावा राजनीतिक मामलों में भी सुर्खियों में रहते हैं। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सितारे तक बाबा रामदेव की फैन लिस्ट में शुमार हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी योगगुरु के चर्चे हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की मानें ता रामदेव नरेंद्र मोदी से ज्यादा ताकतवर हैं और वह भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। 

महागठबंधन पर शाह का तंज- भाजपा के मुकाबले दूर-दूर तक कोई नहीं
वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी पार्टी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार भी पीएम मोदी के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही शाह ने साफ किया कि भाजपा का एजेंडा धर्म या राजनीतिक लाभ नहीं बल्कि विकास है।

 PM मोदी से कम नहीं मनमोहन, विदेशी दौरों में खर्च किए 386 करोड़
विदेश दौरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकसर विपक्ष के निशाने पर रहते हैं। हालांकि मोदी सरकार के शुरूआती 4 साल में विदेशी दौरों में आया खर्च UPA-2 के 4 साल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हुए खर्च से बहुत ज्यादा नहीं है। 

इमरान ने किया था VIP सिस्टम खत्म करने का वादा, दूसरे ही दिन मिली VVIP सुरक्षा
क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए इमरान खान अब पाकिस्तान की बागडोर संभालेंगे पर अभी उनका ये सपना सच होने में थोड़ी देर बाकी है क्योंकि इमरान नेेे कुल 110 सीटों पर जीत तो प्राप्त कर ली है पर उन्हें सरकार बनाने के लिए 144 सीट चाहिए। इसका मतलब साफ है कि अब इमरान को गठबंधन करना होगा। ये गठबंधन वह किसके साथ करते है ये को वक्त ही बताएगा। 

पाक आम चुनाव में पहली बार 3 हिंदू नेताओं ने फहराया जीत का परचम
पाकिस्तान में  25 जुलाई को हुए एतिहासिक आम चुनाव के नतीजे बेहद खास रहे।  इस चुनाव में जहां इस बार नवाज शऱीफ की पार्टी को करारी शिकस्त मिली वहीं आंतकी हाफिज सईद की पार्टी के उम्मीदवार औंधे मुहं चित हुए। ये चुनाव नतीजे इसलिए भी खास हैं क्योंकि  इमरान खान की पार्टी को जहां भारी बहुमत से जीत हासिल हुई वहीं पाकिस्तान में पहली बार तीन हिंदू नेता सामान्य सीट से चुने गए हैं।

फेसबुक के बाद Twitter के शेयरों में दिखी बड़ी गिरावट
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 15 फीसदी लुढ़क गए। खबरों की मानें तो ट्विटर द्वारा कई फर्जी अकाउंट को बंद करने और ट्रोल पर लगाम लगाने के कारण कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।

जानिए कौन हैं निक जोनस, जिन पर आया बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का दिल
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी सगाई की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आए दिन इनकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इतना ही नहीं प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म "भारत" से बैकआउट कर लिया। जिसके पीछे निक के साथ शादी वजह बताई जा रही है।

रेप के आरोपों के बाद श्रीलंका बोर्ड ने गुणतिलका पर लगाया बैन
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका पर खिलाडिय़ों के लिए आचार संहिता का उल्लंघन करने पर छह मैच का प्रतिबंध लगाया। पुलिस गुणतिलका के होटल के कमरे में नार्वे की महिला के साथ कथित बलात्कार के आरोपों की जांच कर रही है। सत्ताईस वर्षीय गुणतिलका से पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ की थी। उनके दोस्त संदीप जूड सेलिहा पर टीम होटल के कमरे में नार्वे की दो महिलाओं में से एक के साथ बलात्कार करने का आरोप है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!