जैन मुनि तरुण सागर का निधन और PM ने लॉन्‍च किया पोस्ट पेमेंट बैंक, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Edited By vasudha,Updated: 01 Sep, 2018 07:20 PM

read the big news till now so far

कड़वे प्रवचन के लिए प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर के निधन से लेकर दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं...

नेशनल डेस्क: कड़वे प्रवचन के लिए प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर के निधन से लेकर दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

नहीं रहे जैन मुनि तरुण सागर, आज दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार
देश दुनिया में कड़वे प्रवचन के लिए प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के शाहदरा के कृष्णानगर में शनिवार सुबह 3 बजे अंतिम सांस ली। दरअसल 20 दिन पहले उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके कारण वह बहुत कमजोर हो गए थे। उनके प्रवास स्थल पर उनके दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु जुटने लगे हैं।

PM मोदी ने लॉन्‍च किया पोस्ट पेमेंट बैंक, घर पर ही मिलेगी बैंकिंग की सुविधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) का शुभारंभ किया। पोस्ट बैंक में बचत खाता, चालू खाता के साथ मनी ट्रांसफर, बिल पेमेंट, एटीएम जैसी सुविधा भी मिलेगी।पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए सरकार की कोशिश गांव-गांव तक बैंकिंग सेवा को मजबूत करने की है। इसी के साथ ही आज से देश की 650 शाखाओं में एक साथ काम शुरू हो जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई जगहों पर लगा लंबा जाम
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। हालांकि कई जगह सड़कों पर पानी जमा होने के कारण जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया। काम पर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश हो सकती है। 

2019 के चुनाव प्रचार में कांग्रेस की मदद करेंगे हार्वर्ड के प्रोफेसर
कांग्रेस पार्टी के 2019 के चुनाव प्रचार में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और चुनाव रणनीतिकार स्टीव जोर्डिंग भारत में डेरा जमाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में अपने यूरोप दौरे के दौरान जोर्डिंग से मुलाकात की थी। लंदन के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि जोर्डिंग की कंपनी शीर्ष ही अनुबंध पर हस्ताक्षर करेगी। 

Asian Games 2018: भारत के अमित को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक
भारतीय मुक्केबाज 22 साल के अमित पंघल ने 18वें एशियाई खेलों में शनिवार को पुरूषों के 49 किग्रा लाइटफ्लाई भार वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। यह इन खेलों में भारत का 14वां और मुक्केबाजी में पहला स्वर्ण है। हरियाणा के युवा मुक्केबाज ने ओलंपिक चैंपियन उज्बेकिस्तान के हसनब्वॉय दुस्मातोव को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित करते हुये अपने करियर की सबसे बड़ी बाउट जीत अपने नाम कर ली।

अश्विनी चौबे के बिगड़े बोल, राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने राहुल को मानसिक रूप से बीमार बताया है। यही नहीं केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्‍यक्ष की तुलना नाली के कीड़े से की। 

अाज कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी, चीन के रास्ते शुरू करेंगे यात्रा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अाज से  चार दिन की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे। बुधवार को पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल शुक्रवार से चीन के रास्ते अपनी यात्रा शुरू करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि गांधी की यह धार्मिक यात्रा 12 दिनों की होगी। वह 12 सितंबर को स्वदेश के लिए रवाना होंगे। 

भारत-पाक आर्मी ने किया बॉलीवुड गाने पर डांस, VIDEO वायरल
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण रिश्तों से पूरी दुनिया वाकिफ है। बेशक दोनों देश रिश्ते सुधारने का प्रयास करते हैं लेकिन फिर भी कभी न कभी कड़वाहट आ ही जाती है। पाक के नए प्रधानमंत्री इमरान भी भारत के साथ रिश्ते सुधाने के बयान दे रहे हैं । इन दिनों  दोनों देशों की सेना ने रूस में  संयुक्त युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया। 

पनबिजली परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए भारत ने पाक विशेषज्ञों को किया आमंत्रित
भारत ने चेनाब नदी पर पनबिजली परियोजनाओं स्थलों का दौरा करने के लिये पाकिस्तानी विशेषज्ञों को अगले आमंत्रित किया है। इसका मकसद परियोजनाओं को लेकर उनकी चिंता दूर करना है।  पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि पाकिस्तान की आपत्ति के बावजूद भारत उस पर काम जारी रखने का संकेत दिया है।

अमेरिका की धमकी से गहराया करंसी संकट, भारत को हुआ सबसे ज्यादा नुक्सान
टैरिफ के मामले पर अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के अधिक गहराने की आशंकाओं के चलते भारत सहित एशियाई देशों की करंसी पर इसका देखने को मिला। अगर एक साल के आकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो अन्य एशियाई देशों के मुकाबले भारत को सबसे ज्यादा नुक्सान हुआ। भारत का रुपया पिछले साल के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत गिरा। 

नई ऊंचाई पर पैट्रोल और डीजल के दाम, लोग हुए परेशान
पैट्रोल-डीजल के भाव में एक बार फिर जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली में डीजल 21 पैसे और पैट्रोल 16 पैसे हुआ महंगा हुआ है। दिल्ली में आज पैट्रोल की कीमत बढ़कर 78.68 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई  हैं। डीजल भी 70.42 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

मंगेतर निक के साथ मैक्सिको में हॉलिडे मना रही है प्रियंका, तस्वीरें आईं सामने
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बाॅयफ्रेंड निक जोनस के साथ मैक्सिको में छुट्टियां बिता रही हैं।हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में   प्रियंका ब्लू कलर ड्रेस पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही हैं।

एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, धवन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया। चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को एशिया कप से विश्राम देकर उनके स्थान पर रोहित शर्मा को संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टूर्नामेंट के लिए शनिवार को 16 सदस्यीय टीम की कमान सौंपी। वहीं शिखर धवन को उप-कप्तान बनाकर बढ़ी जिम्मेदारी दी गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!