तेल की कीमतों ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड और शाह का राहुल पर निशाना, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Edited By vasudha,Updated: 16 Sep, 2018 07:06 PM

read the big news till now so far

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के रिकॉर्ड तोड़ने से लेकर अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी और राहुल पर तंज तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें, जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं...

नेशनल डेस्क: पेट्रोल-डीजल की कीमतों के रिकॉर्ड टूटने से लेकर अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी और राहुल पर तंज तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें, जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

तेल की कीमतों ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, मुंबई में 90 के करीब पहुंचा पेट्रोल
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। रविवार को भी इनके दामों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़ी है। दिल्ली में अब पेट्रोल 81.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। 

कांग्रेस की चार पीढ़ियां भी नहीं कर सकती देश का विकास: शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा कोई एक जाति और किसी एक समाज की पार्टी नहीं है, बल्कि सबकी पार्टी है। पार्टी पर कभी किसी समाज का ठप्पा नहीं लगा । पाली में ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हमारे नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत में विकास का मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास’ बताया। विकास में सबकी भागीदारी होनी चाहिए।  

आशु ने आसिफ खान से धर्मगुरु बनने का खोला राज, इस तरह कमाए करोड़ों
 बाबा आशु गुरुदेव उर्फ आसिफ खान को लेकर नया खुलासा हुआ है। मां-बेटी से दिल्ली के आश्रम में रेप करने के आरोप में गिरफ्तार आशु से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस दौरान उसने आसिफ मोहम्मद खान से बाबा बनने का राज खोला। उसने बताया कि कैसे आशु बाबा बनकर उसने करोड़ों की कमाई की। इसके अलावा भी उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

मिशन 2019: केजरीवाल का तंज- राहुल मंदिरों और मोदी मस्जिदों में घूम रहे
दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने मोदी और राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेता इन दिनों हिंदुत्व और मुस्लिमों के सहारे मिशन 2019 पर हैं।

लोकसभा चुनाव 2019: T-20 फॉर्मूला आजमाएंगे मोदी-शाह, एक्टिव हुई BJP
अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में वर्ष 2014 जैसे नतीजे दोहराने के लिए भाजपा ‘टी-20’ फॉर्मूला आजमाएगी। ये क्रिकेट वाला टी-20 नहीं है। इसका मतलब है, एक कार्यकर्त्ता 20 घरों में जाकर चाय पिएगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी उन घरों के सदस्यों को देगा।

मणिपुर: मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ MBA छात्र, भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या
मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में वाहनों की चोरी करने के संदेह में भीड़ ने 26 वर्षीय एमबीए छात्र की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का एक हवलदार भी शामिल है। हमले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भारत का चीन को झटका!, सरकार घटाएगी वाहनों और कपड़ों का आयात
केन्द्र सरकार देश का चालू खाता नियंत्रण में रखने और गिरते रुपए को थामने के लिए कुछ सामानों के आयात में कटौती करने का मन बना रही है। पाबंदी के लिहाज से जिन सामानों पर नजर होगी, उनमें ज्यादातर चीन से आयातित वस्तुएं हैं, क्योंकि भारत का चीन के साथ 63 अरब डॉलर (करीब 45 खरब रुपए) से अधिक का व्यापार घाटा है।

US ने भारत में बढ़ते हिंदू राष्ट्रवाद पर जताई चिंता, धर्मनिरपेक्षता के लिए बताया खतरा
अमरीका की एक रिपोर्ट में भारत में बढ़ते हिंदू राष्ट्रवाद को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। अमरीकी पार्लियामेंटरी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक दशक से हिंदू राष्ट्रवाद से भारत में राजनीतिक बल उभर रहा है, जिससे देश के धर्मनिरपेक्ष की प्रकृति का क्षरण हो रहा है। इस रिपोर्ट ने चेतावनी ने दी है कि सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म देश में 'बहुसंख्यक वर्ग की हिंसा' की बढ़ती घटनाओं को 'प्रत्यक्ष और परोक्ष' दोनों प्रकार को बढ़ावा दे रहे हैं। 

फ्लोरेंस तूफान ने ली 8 लोगो की जान, बारिश और तेज हवाओं ने मचाई तबाई
 अमरीका में उष्णकटिबंधीय तूफान फ्लोरेंस के कारण नॉर्थ कैरोलिना और साऊथ कैरोलिना में भारी बारिश के बाद तूफान ने शनिवार को आतंरिक इलाकों में दस्तक दी। तूफान के कारण अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है। भारी बारिश के कारण दोनों प्रांतों में काफी नुकसान हुआ है। फ्लोरेंस के शुक्रवार को समुद्री तट से टकराने के बाद हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण काफी तबाही हुई है।

दूध-दही पिलाकर 20,000 करोड़ कमाएंगे रामदेव
योग गुरु स्वामी रामदेव का संस्थान ‘पतंजलि’ लगातार अपने दायरे को बढ़ाता जा रहा है। गुरुवार को पतंजलि ने अपने कारोबार का दायरा बढ़ाते हुए डेयरी बिजनेस में भी दस्तक दे दी है। अब पतंजलि दूध, दही, छाछ और पनीर भी बेचेगा। इससे डेयरी बिजनैस में भी एक नई स्पर्धा होने की संभावना जताई जा रही है। 

मंगेतर निक के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने रखी पार्टी, तस्वीरें आई सामने
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस आज अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। इस खास मौके पर प्रियंका ने एक पार्टी रखी थी। इस सेलिब्रेशन की तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्रम पर फैन्स के साथ शेयर भी की है। तस्वीर में निक और प्रियंका के साथ उनके काफी सारे दोस्त नजर आ रहे हैं।

Asia Cup 2018: गावस्कर ने बताई इस बार की चैम्पियन टीम, भारतीय फैन्स निराश
भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने यहां जारी एशिया कप में अपनी फेवरेट टीम बताई है, जिसके बाद भारतीय फैन्स निराश हो सकते हैं। इस टूर्नामेंट में पूरी दुनिया को जिस मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार रहने वाला है, वो है भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली भिड़ंत। 19 सितंबर को होने वाले इस महा मुकाबले पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि ये क्रिकेट के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों के बीच होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!