#MeToo पर ​विवाद और मोदी राज मे पिछड़ा भारत, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Edited By vasudha,Updated: 12 Oct, 2018 11:02 PM

#MeToo कैंपेन को लेकर जारी विवाद से लेकर मोदी सरकार के राज में श्रीलंका से भी पिछड़े भारत तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे...

नेशनल डेस्क:  #MeToo कैंपेन को लेकर जारी विवाद से लेकर मोदी सरकार के राज में श्रीलंका से भी पिछड़े भारत तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

#METOO: साजिद पर लगे यौन शोषण के आरोप पर अक्षय का बड़ा फैसला, रुकवाई 'हाउसफुल 4' की शूटिंग
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने  फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग रुकवा दी है। ये फैसला अक्षय ने #MeToo कैंपेन के तहत लिया है। दरअसल, हाल ही में निर्देशक साजिद खान पर यौन शोषण के कई गंभीर आरोप लगे हैं।

मोदी राज में श्रीलंका से भी पिछड़ा भारत, मनमोहन सरकार में था यह स्थान
दुनिया के 123 देशों के लिए बने सूचना के अधि‍कार (RTI) की रैंकिंग में भारत को झट​का लगा है। दूसरे देशों के मुकाबले भारत लगातार पिछड़ रहा है। ताजा रैकिंग में भारत चौथे नंबर से फिसल कर छठे नंबर पर पहुंच गया है। भारत अब श्रीलंका, मेक्‍स‍िको और अफगानिस्तान से भी पीछे हो गया है। अफगानिस्तान इस साल पहले पायदान पर आ गया है। 

एयर इंडिया की फ्लाइट के पहिए दीवार से टकराए, बाल-बाल बचे 136 यात्री
एयर इंडिया का विमान IX-611 आज बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 136 लोग मौजूद थे। सभी बाल-बाल बच गए। दरअसल, विमान ने त्रिची से देर रात डेढ़ बजे दुबई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के दौरान ही विमान एयरपोर्ट की सेफ्टी वाल से टकरा गया, जिस वजह से उसका संपर्क एटीसी से टूट गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।

#MeToo: राहुल बोले- महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आएं, वर्ना आपकी यहां कोई जगह नहीं
 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने #MeToo अभियान पर आज ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब महिलाओं के साथ सभी सम्मान और गरिमा से पेश आने की सलीका सीखें। राहुल ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि महिलाओं के लिए सम्मान नहीं रखने वालों की जगह अब खत्म हो रही है। 

HC का केजरीवाल सरकार को झटका, दिल्लीवासियों को अस्पताल में नहीं मिलेगी प्राथमिकता
दिल्‍ली हाईकोर्ट ने आज अपने एक आदेश से केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका दिया है। न्यायालय ने राजधानी के गुरु तेगबहादुर अस्पताल में इलाज के लिए दिल्लीवासियों को अन्य लोगों के मुकाबले तरजीह देने संबंधी आप सरकार के परिपत्र को शुक्रवार को रद्द कर दिया। 

आज फ्रांस में राफेल प्रोडक्शन यूनिट का दौरा करेंगी रक्षा मंत्री, राहुल ने उठाए सवाल
राफेल डील को लेकर उठे भारी विवाद के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। रक्षा मंत्री आज उस प्रोडक्शन यूनिट का दौरा करेंगी, जहां राफेल फाइटर प्लेन बनाए जाते हैं। इस दौरान वे राफेल के प्रोडक्शन में हो रही प्रगति का जायजा लेंगी। इसी बीच, सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारत राफेल डील को लेकर आगे तक जाएगा। 

गुस्साए ट्रम्प की दुनिया को धमकी, कहा- दम है तो 4 नवंबर के बाद खरीदें ईरान से तेल
जहां भारत ने रूस के साथ एस-400 डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदने का समझौता किया, वहीं अब ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद उससे कच्चा तेल खरीदना अमेरिका को नागवार गुजर रहा है। इसके चलते ट्रम्प ने पूरी दुनिया को अपने लपेटे में ले लिया है। उन्होंने सारे देशों को धमकाते हुए कहा है कि दम है तो 4 नवंबर के बाद कोई देश ईरान से कच्चा तेल खरीदकर देखे। अगर कोई एेसा करता है तो अमेरिका की तरफ से सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। 

दुनिया के सबसे अमीर शख्स को रातों-रात लगा 9 अरब डॉलर का झटका
अमेर‍िकी बाजार में भारी गिरावट के बाद दुन‍िया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस को बड़ा झटका लगा है। रातो-रात ही बेजोस की संपत्ति में करीब 9 अरब डॉलर की कमी आई। अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के चलते जेफ बेजोस की कंपनी का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा टूट गया। ऐसा नहीं है कि यह झटका केवल जेफ बेजोस को लगा है। विश्व के टॉप अरबपतियों को नुकसान उठाना पड़ा है।

महंगे होंगे मोबाइल और स्मार्ट वॉच, सरकार ने 17 वस्तुओं पर बढ़ाई इम्पोर्ट ड्यूटी
व्यापार घाटे और डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपए को देखते हुए सरकार ने बेस स्टेशन और डिजिटल लाइन प्रणाली सहित कुल 17 चुनिंदा संचार उपकरणों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी है। यह दूसरी बार है जब सरकार ने इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है। इससे पहले 26 सितंबर को रेफ्रिजरेटरों और एयर कंडीशनरों सहित 19 वस्तुओं पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई थी। बढ़ोत्तरी 12 अक्टूबर से प्रभाव में आ गई है।

सुभाष घई भी आए #METOO के लपेटे में, महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
बॉलीवुड इंडस्ट्री में मीटू मूवमेंट के तहत कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए हैं। अब इस कड़ी में एक और जाना-माना नाम जुड़ गया है। वो नाम है सुभाष घई। हाल ही में सुभाष घई पर भी एक अज्ञात महिला ने बलात्कार के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि घई ने उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

IND vs WI : सुरक्षा में चूक, विराट के साथ सेल्फी के लिए मैदान में जबरन घुसा फैन
सुरक्षा घेरे को तोड़कर विराट कोहली के करीब जाना और उनके साथ सेल्फी लेना क्रिकेट प्रेमियों का नया शौक बनता जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को एक दर्शक भारतीय कप्तान के पास पहुंच गया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!