Edited By Yaspal,Updated: 14 Dec, 2019 06:09 PM
भाजपा के पूर्व विधायक अनिल गोटे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके ‘‘दरबारियों'''' पर एकनाथ खडसे और पंकजा मुंडे जैसे जन नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। हाल में राकांपा में शामिल होने वाले गोटे ने मुख्यमंत्री के...
मुम्बईः भाजपा के पूर्व विधायक अनिल गोटे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके ‘‘दरबारियों'' पर एकनाथ खडसे और पंकजा मुंडे जैसे जन नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। हाल में राकांपा में शामिल होने वाले गोटे ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को ‘‘वर्षा नाइट क्लब'' करार दिया जहां उनके अनुसार ‘‘षड्यंत्र'' रचा गया।
गोटे ने आरोप लगाया कि तत्कालीन मंत्री गिरीश महाजन सहित भाजपा नेताओं का एक समूह प्रत्येक रात फडणवीस से मुम्बई स्थित उनके आधिकारिक आवास (वर्षा) पर मुलाकात करता और इनके द्वारा इन जन नेताओं के स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों को मजबूत करने का षड्यंत्र रचा जाता था।
गोटे ने कहा कि वह शरद पवार नीत पार्टी में इसलिए शामिल हुए क्योंकि वह इस ‘‘वर्षा नाइट क्लब'' के षड्यंत्रों से ‘‘तंग आ गए थे।'' गोटे का 12 दिसम्बर को दिया गया बयान ऐसे दिन आया जब असंतुष्ट भाजपा नेताओं पंकजा मुंडे और एकनाथ खडसे ने फडणवीस का नाम लिये बगैर उनके खिलाफ वस्तुत: बगावत का झंडा बुलंद किया।