दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 के पार

Edited By shukdev,Updated: 10 Jun, 2019 07:50 PM

record breaking summer in delhi mercury hit 48

राष्ट्रीय राजधानी समेत पश्चिमोत्तर और उत्तर भारत में कई जगहों पर सोमवार को लू से लोग बेहाल रहे और दिल्ली में जहां पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ता हुआ 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं राजस्थान के चूरू में इस मौसम में तीसरी बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री...

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी समेत पश्चिमोत्तर और उत्तर भारत में कई जगहों पर सोमवार को लू से लोग बेहाल रहे और दिल्ली में जहां पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ता हुआ 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं राजस्थान के चूरू में इस मौसम में तीसरी बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पालम इलाके में स्थित मौसम निरीक्षण केंद्र पर अधिकतम तापमान आज 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह पालम में अब तक दर्ज सर्वाधिक तापमान है। पिछला रिकॉडर् 09 जून 2014 को 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

PunjabKesari

पालम में न्यूनतम तापमान आज 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, सफदरजंग मौसम केंद्र पर भी अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। सफदरजंग केंद्र पर कम से कम 11 साल का रिकॉर्ड टूटा है। वर्ष 2009 से अब तक जून महीने में इतना अधिक तापमान नहीं दर्ज किया गया था। इस केंद्र पर रिकॉडर् अधिकतम तापमान 17 जून 1945 को 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। यहां न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। जयपुर से प्राप्त सूचना के अनुसार, राजस्थान के चूरू में सोमवार को अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम में यह तीसरा मौका है जब वहां पारा 50 के पार पहुंचा है। वहां अधिकतम तापमान गत 01 जून को 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पूरे राज्य में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।
PunjabKesari
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पहले ही राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया था जिसका मतलब है कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने की संभावना है। उसने बताया था कि राजस्थान के कई इलाकों में भीषण लू की स्थिति बन सकती है। राजस्थान में श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान आज 48.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा और बीकानेर में पारा 47 डिग्री, जयपुर में 46 डिग्री और अजमेर तथा बाड़मेर में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मंगलवार को भी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी दी गई है।
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!