मोदी सरकार में आई रक्षा खर्च में कमी: कांग्रेस

Edited By shukdev,Updated: 21 Aug, 2018 05:35 PM

reduction in defense spending in modi government congress

कांग्रेस ने संसद की एक समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंगलवार आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार में रक्षा खर्च में लगातार कमी हुई है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि 10 अगस्त को खत्म हुए मानसून सत्र में कुछ महत्वपूर्ण संसदीय रिपोर्ट आई हैं।...

नई दिल्ली: कांग्रेस ने संसद की एक समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंगलवार आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार में रक्षा खर्च में लगातार कमी हुई है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि 10 अगस्त को खत्म हुए मानसून सत्र में कुछ महत्वपूर्ण संसदीय रिपोर्ट आई हैं। इसमें प्राकलन समिति (इस्टीमेट कमेटी) की रिपोर्ट भी है।  उन्होंने कहा कि प्राकलन समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी हैं। 30 सदस्यों में 16 भाजपा से है।

समिति चार वर्षों के बाद अपनी रिपोर्ट के साथ सामने आई है। सर्वसम्मति से रिपोर्ट तैयार हुई। इसमें रक्षा विनिर्माण और खरीद के सन्दर्भ में कुछ चिंताजनक बातें की गई हैं। तिवारी ने कहा कि समिति ने कहा है कि कुल जीडीपी के संदर्भ में रक्षा खर्च में 13 फीसदी की गिरावट हुई है।

2014-15 के बाद से लगातार गिरावट आई है। इसमें देश की सुरक्षा साथ समझौते की बात की गई है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से पूछना चाहते हैं कि रक्षा खर्च में कमी क्यों हो रही है? क्या इससे भारत मजबूत होता है? कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश की कमजोर स्थिति है। भारत के पड़ोस की स्थिति देखिए। नेपाल चीन की तरफ चला गया है। मालदीव की सरकार धमकी देती है। चीन का खतरा वास्तविक है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!