दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में Covid-19 का पता लगाने के लिए की जाने वाली RT-PCR जांच का शुल्क घटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इससे Covid-19 जांच के लिए निजी प्रयोगशालाओं में जाने वाले लोगों को मदद मिलेगी। वर्तमान में निजी प्रयोगशाला
नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में Covid-19 का पता लगाने के लिए की जाने वाली RT-PCR जांच का शुल्क घटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इससे Covid-19 जांच के लिए निजी प्रयोगशालाओं में जाने वाले लोगों को मदद मिलेगी। वर्तमान में निजी प्रयोगशालाओं में RT-PCR जांच का शुल्क 2,400 रुपए है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मैंने दिल्ली में RT-PCR जांच की दरें घटाने का निर्देश दिया है। सरकारी प्रतिष्ठानों में तो यह जांच नि:शुल्क की जा रही है लेकिन इससे उन लोगों को फायदा होगा जो निजी लैब में जांच करवाने जाते हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मुख्यमंत्री के ट्वीट के जवाब में कहा कि इस बाबत आदेश तत्काल जारी किए जाएंगे।
किसानों के साथ हो रही क्रूरता को देखकर पटेल जी भी रो दिये होंगे: शिवसेना
NEXT STORY