Edited By Monika Jamwal,Updated: 05 Jan, 2021 02:10 PM
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने से आज कुछ राहत मिली है क्योंकि आज 200 से भी कम नए मामलों की पुष्टि हुई है।
जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने से आज कुछ राहत मिली है क्योंकि आज 200 से भी कम नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज 133 नए कोरोना मामले सामने आए जबकि 5 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक जम्मू संभाग से 701 और कश्मीर संभाग से 1190 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 1891 पहुंच गया है। श्रीनगर में 450, बारामूल्ला में 172, बडग़ाम में 110, कुपवाड़ा में 91, पुलवामा में 88, अनंतनाग में 83, बांदीपुरा में 60, गांदरबल में 44, कुलगाम मे 53, शोपियां में 39 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 357, ऊधमपुर में 57, राजौरी में 54, डोडा में 64, कठुआ में 49, किश्तवाड़ में 21, साम्बा में 39, पुंछ में 24, रामबन में 21 और रियासी में 15 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस की 39,43,822 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 38,22,036 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 9,04,156 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 16,963 लोगों को रखा गया है और 2,684 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 33,691 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 8,48,927 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है।
जम्मू कश्मीर में अब तक 1,21,786 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 50,312 जम्मू संभाग और 71,474 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 2,684 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 1,234 और कश्मीर संभाग में 1,450 मामले एक्टिव हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,17,211कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 48,377 और कश्मीर संभाग से 68,834 रोगी ठीक हुए हैं। आज 419 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 141 और जम्मू संभाग से 278 लोग स्वस्थ हुए हैं।
कुलगाम, डोडा और रियासी से नहीं आया कोई नया मामला
आज सबसे अधिक 37 मामले जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सामने आए हैं जबकि श्रीनगर जिले से 29 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 7, बडगाम में 7, कुपवाड़ा में 21, पुलवामा में 1, अनंतनाग में 2, बांदीपोरा में 4, गांदरबल में 2, शोपियां में 2, ऊधमपुर में 1, राजौरी में 1, कठुआ में 3, किश्तवाड़ में 2, साम्बा में 3, पुंछ में 10 और रामबन में 1 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग से 75 और जम्मू संभाग से 58 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 133 मामलों में से 3 बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री व 130 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। आज कुलगाम, डोडा व रियासी से कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया।
जम्मू कश्मीर
1,21,786 कुल केस
2,684 एक्टिव केस
1,17,211 ठीक हुए
1891 मौतें