भगवान को मिला नया छत्र

Edited By Jyoti,Updated: 10 May, 2018 12:35 PM

religious place of badrinath

बद्रीनाथ (दीपक फरस्वाण): भगवान बद्रीनाथ अब नए छत्र के तले विराजमान हो गए हैं। बद्रीनाथ धाम स्थित भगवान बद्री विशाल के मंदिर के विग्रह का छत्र बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे पूरे विधि-विधान के साथ बदला गया।

बद्रीनाथ (दीपक फरस्वाण): भगवान बद्रीनाथ अब नए छत्र के तले विराजमान हो गए हैं। बद्रीनाथ धाम स्थित भगवान बद्री विशाल के मंदिर के विग्रह का छत्र बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे पूरे विधि-विधान के साथ बदला गया। छत्र बदलने का मुहूर्त पहले दोपहर 11.45 से 12.30 बजे तक था लेकिन मंगलवार को खराब मौसम के चलते श्रद्धालु मंदिर नहीं पहुंच पाए थे।
 
लुधियाना (पंजाब) के मुक्त परिवार द्वारा चढ़ाया गया सोने का यह छत्र मथुरा में शुद्ध 24 कैरेट से तैयार करवाया गया है। छत्र पर हीरा, पन्ना समेत कई अन्य बेशकीमती रत्न जड़े हुए हैं। इसका कुल वजन 3.5 किलोग्राम है। छत्र को बनाने में कारीगरों को 5 माह लगे। तमाम वेदपाठियों के अलावा बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी, मुक्त परिवार से जुड़े करीब 400 श्रद्धालु इस दुर्लभ मौके के साक्षी बने।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!