दिल्ली वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, अमानतउल्लाह खान सदस्य नामित

Edited By shukdev,Updated: 28 Aug, 2018 12:33 AM

reorganization of delhi waqf board ammanullah khan nominated member

दिल्ली सरकार ने सोमवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया और बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष तथा आप विधायक अमानतउल्लाह खान को इसका सदस्य नामित किया। इस तरह की अटकले हैं कि खान एक बार फिर बोर्ड के अध्यक्ष बन सकते हैं। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने मंत्री...

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सोमवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया और बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष तथा आप विधायक अमानतउल्लाह खान को इसका सदस्य नामित किया। इस तरह की अटकले हैं कि खान एक बार फिर बोर्ड के अध्यक्ष बन सकते हैं। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने मंत्री कैलाश गहलौत की मंजूरी से बोर्ड के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की।

खान छह महीने तक बोर्ड के लिए अध्यक्ष रहे थे और सितंबर 2016 में अनियमितताओं के आरोपों के बीच उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। ओखला से विधायक खान को बोर्ड का सदस्य चुना गया था, लेकिन उनकी नियुक्ति के लिए उपराज्यपाल की मंजूरी का इंतजार था। अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली वक्फ बोर्ड के सदस्य चार-पांच सितंबर को बैठक करेंगे और सदस्यों में से एक को बोर्ड का अध्यक्ष चुनेंगे। बोर्ड को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद 2016 में भंग कर दिया गया था। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!