रिपोर्टः 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं ये क्रिकेटर!

Edited By Yaspal,Updated: 23 Oct, 2018 12:38 AM

report this cricketer can contest the bjp ticket in 2019 lok sabha elections

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर और कवि कुमार विश्वास आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं...

नेशनल डेस्कः भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर और कवि कुमार विश्वास आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। नई दिल्ली लोकसभा सीट से वर्तमान भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए उनका टिकट काटकर पार्टी गौतम गंभीर को मैदान में उतार सकती है। गौतम गंभीर दिल्ली के संसदीय क्षेत्र राजेंद्र नगर के रहने वाले हैं।

PunjabKesari

एक रिपोर्ट के मुताबिक,  भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि, क्षेत्र से जो रिपोर्ट मिल रही है, उसके अनुसार वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। उनके कार्यों संसदीय क्षेत्र के लोग संतुष्ट नहीं है। पार्टी नेतृत्व ने फैसला किया है कि इस बार नई दिल्ली सीट से उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा। भाजपा नेता आगे कहते हैं कि गौतम गंभीर एक लोकप्रिय शख्सियत हैं और वे इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी होंगे। बड़ी संख्या में लोगों के बीच उनकी स्वीकार्यता है और वे समाजिक कार्यों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। वे दिल्ली के रहने वाले हैं और दिल्ली के लोगों के लिए बेहतर काम करेंगे।

PunjabKesari

वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह भी बताया कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भाजपा में शामिल होने और झारखंड की किसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए बात कर रही है। धोनी झारखंड से आते हैं। यहीं नहीं, 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा इन दोनों क्रिकेटरों को अपने स्टार प्रचारक के रूप में भी शामिल करना चाहती है।

PunjabKesari

भाजपा नेता ने कहा, पूरे देश में समाज के सभी वर्गों के लोग दोनों खिलाड़ियों का बहुत सम्मान करते हैं। उनके ऊपर लोगों को भरोसा है। उनकी स्वीकार्यता है। वे सिर्फ अपने संबंधित राज्य के ही नेता नहीं हैं, बल्कि देश के भी लीडर हैं। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन हैं। इस वजह से उनकी पहुंच देश के दक्षिणी हिस्से के राज्यों में भी है। पार्टी में शामिल होने वाले दोनों खिलाड़ी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।

PunjabKesari

रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के अन्य नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संस्थापकों में से एक रहे कुमार विश्वास भी हमारी पार्टी के नेतृत्व के संपर्क में हैं। वे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। मौजूदा वक्त में गाजियाबाद से विदेश राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह सांसद हैं और उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि कुमार विश्वास पार्टी नेतृत्व के संपर्क में हैं। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। विश्वास के प्रशंसकों की संख्या काफी है और वे एक अच्छे वक्ता भी हैं। बता दें कि कुमार विश्वास ने 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ा था। लेकिन वो हार गए थे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!