गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखी देश की ताकत, फाइटर जेट राफेल से गूंजा आसमान

Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Jan, 2021 12:00 PM

republic day country strength seen on rajpath sky filled with rafale

भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल राफेल लड़ाकू विमान ने देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। जैसे ही राफेल राजपथ के ऊपर आया, सबकी निगाहें आसमान पर टिक गईं। राफेल के साथ दो जगुआर, दो मिग-29 लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी।...

नेशनल डेस्क: भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल राफेल लड़ाकू विमान ने देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। जैसे ही राफेल राजपथ के ऊपर आया, सबकी निगाहें आसमान पर टिक गईं। राफेल के साथ दो जगुआर, दो मिग-29 लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी। फॉरमेशन के कप्तान ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया, फ्लाइट लेफ्टिनेंट 17 स्कवाड्रन हैं। राफेल ने वर्टिकल चार्ली रूप में अपने करतब दिखाए। राफेल की उड़ान के साथ ही फ्लाईपास्ट का समापन इस विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन' में उड़ान भरने से हुआ। ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन' में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है, सीधे ऊपर जाता है और उसके बाद कलाबाजी खाते हुए एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है। भारत की वायुशक्ति क्षमताओं में तब बढ़ोतरी हुई थी जब गत साल 10 सितंबर को फ्रांस निर्मित पांच बहुद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए थे।

PunjabKesari

फ्लाईपास्ट पारंपरिक तौर पर दो खंडों में विभाजित हुआ- पहला खंड परेड के साथ और दूसरा खंड परेड के बाद। नंदी ने कहा कि पहले खंड में तीन फॉर्मेशन होंगे। राफेल के अलावा 'रुद्र' ने भी अपनी ताकत दिखाई जो 1971 की लड़ाई में देश की जीत की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएगा। इसके अलावा एक डकोटा विमान और दो एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर शामिल हिए। पिछले साल 16 दिसंबर को भारत ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए सालभर के जश्न की शुरुआत की थी। उक्त युद्ध के बाद ही बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।

PunjabKesari

फ्लाईपास्ट के दूसरे खंड में 'सुदर्शन', 'रक्षक', 'भीम', 'नेत्र', 'गरुड़', 'एकलव्य', 'त्रिनेत्र', 'विजय' और 'ब्रह्मास्त्र' शामिल हुए। हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस और स्वदेशी तौर पर विकसित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ध्रुवस्त्र के मॉडल भारतीय वायुसेना के गणतंत्र दिवस परेड झांकी में शामिल हुए।

PunjabKesari

परेड में वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ी में चार अधिकारी और 96 सैनिक शामिल हुए और मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व फ़्लाइट लेफ्टिनेंट तनिक शर्मा ने किया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!