गणतंत्र दिवस: जे.पी.नड्डा और मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, अमित शाह ने भारत माता के वीरों को किया नमन

Edited By vasudha,Updated: 26 Jan, 2021 09:04 AM

republic day tricolour

26 जनवरी यानी की आज देश 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है।  देश के अलग अलग राज्यों में  तिरंगा फहराकर  गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने इस  मौके पर दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में तिरंगा...

नेशनल डेस्क: 26 जनवरी यानी की आज देश 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है।  देश के अलग अलग राज्यों में  तिरंगा फहराकर  गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने इस  मौके पर दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में तिरंगा फहराया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अहमदाबाद में तिरंगा फहराया।

PunjabKesari

सबको जोड़ते हुए अपने देश को बड़ा करना पड़ेगा: भागवत
मोहन भागवत ने इस मौके पर कहा कि सबको अपनाना और त्याग, संयमपूर्वक जीवन जीना तथा सतत कर्म करते हुए सर्वत्र मंगल करना ये अपने देश का प्रयोजन है, सबको जोड़ते हुए अपने देश को बड़ा करना पड़ेगा। 

PunjabKesari
महान विभूतियों का स्मरण करता हूं: शाह
वहीं  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में लिखा कि गणतंत्र दिवस  भारत की बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करता हूँ, जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और साथ ही उन सभी वीरों को नमन करता हूँ जिन्होंने अपने शौर्य से भारतीय गणतंत्र की रक्षा की है।

PunjabKesari
गणतंत्र दिवस मना रहा पूरा देश 
बता दें कि समूचा राष्ट्र आज 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और भारत मां की उन महान हस्तियों को याद कर रहा है जिन्होंने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। साथ ही उन शूर वीरों को नमन कर रहा है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दिया और देश की सीमाओं तथा उसकी एकता व अखंडता को अक्षुण रखा। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!