Edited By Pardeep,Updated: 21 Mar, 2019 04:03 AM
आरक्षित सीटें किसी भी पार्टी को जिताने में अहम भूमिका निभाती आई हैं और इस बार भी निभाएंगी। अनुसूचित जाति (एस.सी.) और अनुसूचित जनजाति (एस.टी.) के लिए आरक्षित सीटों की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की...
नई दिल्ली: आरक्षित सीटें किसी भी पार्टी को जिताने में अहम भूमिका निभाती आई हैं और इस बार भी निभाएंगी। अनुसूचित जाति (एस.सी.) और अनुसूचित जनजाति (एस.टी.) के लिए आरक्षित सीटों की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की लगभग एक-चौथाई सीटें आरक्षण श्रेणी से ही आई थीं।
2014 लोकसभा चुनाव में किसको कितनी सीटें
पार्टी आरक्षित सीटें सीट प्रतिशत
भाजपा एस.सी. 40, एस.टी. 27 23.76
तृणमूल कांग्रेस एस.सी. 10, एस.टी. 2 35.29
कांग्रेस एस.सी. 7, एस.टी. 5 27.27
ए.डी.एम.के. एस.सी. 7 18.92
बी.जे.डी. एस.सी. 3, एस.टी. 4 35.00
टी.आर.एस. एस.सी. 2, एस.टी. 2 36.36
लोजपा एस.सी. 3 50.00
टी.डी.पी. एस.सी. 3 18.75
शिवसेना एस.सी. 3 16.67
अन्य एस.सी.6, एस.टी. 7 -