Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 04:10 PM
जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की पांचवीं बरसी के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिकारियों ने आज कई इलाकों में प्रतिबंध लगा दिया।
बारामुला : जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की पांचवीं बरसी के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिकारियों ने आज कई इलाकों में प्रतिबंध लगा दिया। सोपोर जाने वाले सभी मार्ग बंद कर दिये गये हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी लागू करके मार्गों को बंद कर दिया है। उल्लेखनीय है कि अफजल सोपोर का निवासी था। आज के ही दिन 2013 में अफजल को तिहाड़ जेल में फांसी दी गयी थी और बाद में उसे वहीं दफना दिया गया था। इस घटना से यहां के स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था।
अधिकारियों ने बताया कि धारा 144 के तहत सोपोर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया गया है जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रहे। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। सभी जगह सुरक्षाबल और राज्य पुलिस बल तैनात किये गए हैं। सुरक्षाबलों ने सभी मुख्य मार्गों को कंटीली तारबंदी करके बाधित कर दिया गया है। जेएरएल के सैयद अली शाह गिलानी,मीरवाइज मौलवी उमर फारुक और मोहमद यासीन मलिक ने अफजल की बरसी पर आज हड़ताल का आह्वान किया था। गौरतलब है सुरक्षा कारणों से हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों के नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है और जेकेएलएफ के प्रमुख मलिक को हिरासत में ले लिया गया है। उत्तर कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में कई अलगाववादियों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।