56 विधानसभा सीटों के उपचुनावों के नतीजे आज, मध्य प्रदेश पर होंगी सबकी नजर

Edited By Yaspal,Updated: 10 Nov, 2020 05:24 AM

results of by elections in 56 assembly seats

कोविड-19 महामारी के बीच मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना होगी। मप्र की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार का भविष्य तय करेंगे। अधिकारियों...

नेशनल डेस्कः कोविड-19 महामारी के बीच मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना होगी। मप्र की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार का भविष्य तय करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और चुनाव आयोग के कोविड-19 दिशा-निर्देशों के अनुसार एक उम्मीदवार, उनका चुनाव एजेंट और मतगणना एजेंट मतगणना केन्द्र के हॉल में मौजूद रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थलों पर सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए विभिन्न कदम उठाये गये हैं।

मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। मप्र में इस वर्ष मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों ने त्यागपत्र दे दिया था जिससे अल्पमत में आई कमलनाथ सरकार अल्पमत में आकर गिर गई थी। इनमें अधिकांश विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थे, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। सिंधिया स्वयं भी मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे।

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। उपचुनाव की घोषणा होने के बाद दमोह से कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये। सदन की प्रभावी संख्या 229 के आधार पर बहुमत का जादुई आंकड़ा 115 का होता है। भाजपा को इस आंकड़े को पाने के लिये आठ सीट की जरूरत है जबकि कांग्रेस को सभी 28 सीटें जीतना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिये मतगणना होगी। प्रशासन की तरफ से सुचारू मतगणना के लिये व्यापक इंतजाम किये गए हैं। इन सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में औसतन 53 फीसदी मतदाताओं ने 88 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया था। जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ था उनमें नौगांव सादात, टुंडला, बांगरमउ, बुलंदशहर, देवरिया, घाटमपुर और मल्हनी विधानसभा सीटें शामिल है।

उपचुनाव के तहत गुजरात की आठ विधानसभा सीटों, मणिपुर की चार सीटों और हरियाणा की एक सीट, छत्तीसगढ़ की एक, झारखंड की दो सीटों, कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों के लिए मतगणना होगी। इसके अलावा नगालैंड की दो सीटों, तेलंगाना की एक सीट और ओडिशा की दो सीटों के लिए भी वोटों की गिनती होगी। मणिपुर को छोड़कर सभी सीटों पर तीन नवम्बर को मतदान हुआ था। मणिपुर की विधानसभा सीटों के लिए सात नवम्बर को मतदान हुआ था।

इसके अलावा बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी मतगणना होगी। बिहार में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आयेगे। गुजरात की आठ विधानसभा सीटों अबडासा, लिंबडी, करजण, गढडा, मोरबी, धारी, डांग और कपराडा पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुए थे और कुल 60.75 फीसदी मतदान हुआ था।

उपचुनाव में कुल 81 उम्मीदवार इन आठ सीटों पर अपना भाग्य आजमाने चुनाव मैदान में उतरे। इस साल जून में हुए राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने के चलते इन सीटों पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया। इनमें से पांच बाद में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे और पार्टी ने उन्हें उन सीटों से मैदान में उतारा है जिन पर उन्होंने 2017 में जीत दर्ज की थी। इन विधानसभा सीटों में मतगणना के लिए आठ केन्द्र बनाये गये हैं। झारखण्ड में दुमका तथा बेरमो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों की मतगणना भारी सुरक्षा के बीच होगी जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!