रिटायर्ड जज ने दहेज के लिए बहू की बेरहमी से की पिटाई, ​CCTV में कैद हुई हैवानियत

Edited By vasudha,Updated: 21 Sep, 2019 11:41 AM

retired hc judge assaulting daughter in law

देश की हजारों महिलाएं आज भी यौन उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। आए दिन दहेज को लेकर महिलाओं को प्रताड़ित करने की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला हैदराबाद का सामने आया है जहां दहेज को लेकर ससुरालवालों ने महिला की बेरहमी से पिटाई की...

नेशनल डेस्क: देश की हजारों महिलाएं आज भी यौन उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। आए दिन दहेज को लेकर महिलाओं को प्रताड़ित करने की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला हैदराबाद का सामने आया है जहां दहेज को लेकर ससुरालवालों ने महिला की बेरहमी से पिटाई की। हैरानी की बात है कि पीड़िता पर अत्याचार करने वाला ससुर हाईकोर्ट का रिटायर्ड जज है। 

 

दरअसल 30 साल की सिंधु शर्मा ने 27 अप्रैल को अपने पति के साथ-साथ ससुरालवालों के खिलाफ शारीरिक और मानसिक यातना देने के आरोप लगाया था। पति के तलाक की अर्जी देने के बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया है। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिंधु का पति, सास और ससुर उसे प्रताड़ित कर रहे है। वह वहां से भागने की कोशिश कर रही है तो उसे घसीटकर ले जाया जा रहा है। 

 

पीड़ित सिंधू शर्मा के पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी के ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए, 323 डीपी अधिनियम 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कराया है। सिंधु की पीठ, छाती और हाथों पर कट व खरोंच के निशान हैं। सिंधू का कहना है कि उन्हें यह विडियो इसलिए सार्वजनिक किया है क्योंकि उनके पति ने तलाक की अर्जी दी है। वह इतने साल तक अपनी बेटियों के लिए यह प्रताड़ना झेलती रहीं और संबंध सुधारने की कोशिश करती रहीं लेकिन अचानक पति ने तलाक की अर्जी दे दी। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!