Edited By Pardeep,Updated: 01 Sep, 2019 04:28 AM
भारतीय खुफिया संस्था इंटैलीजैंस ब्यूरो (आई.बी.) ने अपने ताजा इनपुट में एन.सी.आर. में आत्मघाती हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तोयबा आतंकियों के जरिए पाकिस्तान की खुफिया संस्था आई.एस.आई. ने एन.सी.आर. में भीड़-भाड़ वाले...
नई दिल्ली: भारतीय खुफिया संस्था इंटैलीजैंस ब्यूरो (आई.बी.) ने अपने ताजा इनपुट में एन.सी.आर. में आत्मघाती हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तोयबा आतंकियों के जरिए पाकिस्तान की खुफिया संस्था आई.एस.आई. ने एन.सी.आर. में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फिदायीन हमलों की साजिश तैयार की है। इनपुट में दिल्ली पुलिस को भी आगाह किया गया है कि राजधानी से लगा क्षेत्र होने के कारण दिल्ली पुलिस एन.सी.आर. पुलिस से तालमेल कर सुरक्षा के मामले में पुख्ता प्रबंध करे।
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कर सकते हैं अंधाधुंध गोलीबारी : आत्मघाती हमलों के लिए जरगर ने ऐसे आतंकी तैयार किए हैं जो मानव बम या भारी विस्फोटक से लदे वाहन भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फिदायीन हमला करने में सक्षम हैं। यही नहीं ये आतंकी भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी और बमबारी कर बड़ी संख्या में मासूमों की जान भी ले सकते हैं।
जरगर रच रहा साजिश
आई.एस.आई. का नया पोस्टर ब्वॉय अल-उमर-मुजाहिद्दीन का प्रमुख अहमद जरगर उर्फ मुश्ताक लाटराम इन हमलों को अंजाम दे सकता है। जरगर के ही मॉड्यूल ने पुलवामा में बी.एस.एफ . के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था। जरगर ने पी.ओ.के. और जम्मू-कश्मीर से कैडर की भर्ती की है। आई.एस.आई. का इरादा जरगर कैडर का इस्तेमाल जम्मू और कश्मीर से बाहर बड़े शहरों में हमलों को अंजाम देने के लिए करना है।