लालू का PM मोदी पर बड़ा हमला, देश में इमरजेंसी जैसे हालात

Edited By ,Updated: 04 Nov, 2016 11:53 AM

rjd  lalu prasad yadav  narendra modi  tweeted

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए आज कहा कि यह सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है जिससे देश में इमरजेंसी जैसे हालात है।

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए आज कहा कि यह सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है जिससे देश में इमरजेंसी जैसे हालात है। 

ट्वीटर पर किए एक के बाद एक कई ट्वीट
यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा कि संविधान की धज्जियां उड़ा रही है केंद्र सरकार। लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए राज्य के मुखिया को पीड़ितों से मिलने के कारण गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदीजी, कौन सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नही कर सकते। देश में इमरजेंसी जैसे हालात है।
 

लालू ने दी चेतावनी
राजद सुप्रीमों ने आगे कहा  कि ढाई साल में इतनी पतली हालत होगी, खुद इन्होंने दुर्दांत सपने में नहीं सोचा होगा। देश में फासीवाद दस्तक दे चूका। संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और बैन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति एवं गैरसरकारी संस्थाओं की आजादी को जिसने भी कुचलने का प्रयास किया उनको न्यायप्रिय जनता ने क्या सबक सिखाया,इनको भूलना नही चाहिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!