हम लोग देश छोड़कर भागने वाले नहीं: राबड़ी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Mar, 2018 06:19 PM

rjd lalu prasad yadav rabri devi

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत से दोषी करार दिए जाने पर आज कहा कि न्यायालय के फैसला...

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत से दोषी करार दिए जाने पर आज कहा कि न्यायालय के फैसला सर्वमान्य है और इसके खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगे।  पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने झारखंड के रांची की विशेष अदालत से यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद विधान परिषद् स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि न्यायालय के फैसले का वह सम्मान करती हैं। इसके खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। उन्होंने कहा, हमलोग देश छोड़कर भागने वाले नहीं हैं।  

लालू यादव की तबीयत है खराब
राजद अध्यक्ष की पत्नी ने कहा कि न्यायालय से उम्मीद तो की जा रही थी कि इस मामले में  यादव को बरी कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अदालत का जो भी निर्णय है वह मान्य है। उन्होंने कहा कि यादव की तबीयत खराब है और वह इलाज के लिए रांची स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हैं। वहीं, राजद अध्यक्ष के बड़े पुत्र और विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह अपने बीमार पिता से मिलने के लिए रांची गये थे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उनसे भेंट करवाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की गयी। उन्होंने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं और इसके खिलाफ उच्च न्यायालय जायेंगे।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!