Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jul, 2017 01:19 PM
झारखंड में चाेरी का हैरान करने वाला वीडियाे वायरल हुअा है। इसमें 8 चाेर महज 15 मिनट में 45 लाख की चोरी काे अंजाम देते हैं।
रांचीः झारखंड में चाेरी का हैरान करने वाला वीडियाे वायरल हुअा है। इसमें 8 चाेर महज 15 मिनट में 45 लाख की चोरी काे अंजाम देते हैं। घटना की यह पूरी रिकर्डिंग वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई। जानकारी के मुताबिक, पुंदाग ओपी क्षेत्र के न्यू पुंदाग सेल सिटी स्थित मंगलम ज्वेलर्स में शुक्रवार रात 1:45 से 2:00 बजे के बीच चाेरी की यह घटना हुई। दुकान रवि सोनी नाम के एक शख्स की है, जो रांची के धुर्वा के आदर्श नगर स्थित घर एच-243 में रहते हैं। चोरों ने उनकी दुकान का शटर उखाड़कर एक किलोग्राम सोना, 17 किलोग्राम चांदी के अलावा तिजोरी में रखा 10 लाख 30 हजार रुपए का कैश भी चुरा लिया। गहनों की कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही हैं।|
'चोर दुकान में छाेड़ गए एक सिक्का'
हैरत की बात यह है कि चोरों ने दुकान में एक सिक्का छोड़ दिया है। कैमरे में चाेराें के चेहरे भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। सभी चोर कच्छा-बनियान में थे और चप्पलों को कमर में बांधे हुए थे। पुलिस के अनुसार पूर्व में चर्चित रहे कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों ने ही इस चोरी को अंजाम दिया है। मौके पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया था, लेकिन पुलिस के हाथ कोई खास सफलता नहीं लगी। शहर के एसपी अमन कुमार का कहना है कि जिस तरह चोरी काे अंजाम दिया गया, उससे स्पष्ट है कि यह गैंग रांची से बाहर का है। इसके लिए एसआईटी का गठन भी किया जा रहा है।