दिल्ली में खराब मौसम के चलते 15 फ्लाइटों के रूट बदले

Edited By Pardeep,Updated: 03 May, 2018 05:43 AM

routes of 15 flights changed due to bad weather in delhi

दिल्ली में खराब मौसम के चलते यहां अाने वाली 15 फ्लाइटों के रुटों में तबदीली की गई है। बता दें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार देर शाम धूल भरी आंधी चलने के बाद भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई। लेकिन शहर के विभिन्न भागों में जाम...

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार देर शाम धूल भरी आंधी चलने के बाद भारी बारिश हुई जिसका असर दिल्ली अाने वाली फ्लाइटों पर भी देखा गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से गुजरने वाली 15 फ्लाइटों के रूटों में तबदीली की गई है। 


जानकारी के मुताबिक शाम पौने पांच बजे शहर में तेज हवाएं चलीं जिसकी रफ्तार 59 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मौसम विभाग ने वीरवार को भी बारिश होने की संभावना के साथ आसमान में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है।

संसद मार्ग, लाजपत नगर और द्वारका समेत शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शाम 7.40 बजे शुरू हुई। शहर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!