विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर की बढ़ी मुश्किलें, MeToo के समर्थन में आया RSS

Edited By vasudha,Updated: 12 Oct, 2018 12:00 PM

rss came in support of metoo

मी टू अभियान पर अब तक राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है, लेकिन अब आरएसएस भी इस अभियान के समर्थन में दिखने लगा है। संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने मी टू पर फेसबुक के आधिकारिक पोस्ट को लाइक किय...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स) : मी टू अभियान पर अब तक राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है, लेकिन अब आरएसएस भी इस अभियान के समर्थन में दिखने लगा है। संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने मी टू पर फेसबुक के आधिकारिक पोस्ट को लाइक किया और ट्वीटर पर उनके पोस्ट में ट्वीट किया कि मैंने इसे लाइक किया, उन्होंने वही लिखा है जो मैं महसूस कर रहा था। 
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि मी टू अभियान में फेसबुक की पब्लिक पॉलिसी निदेशक आंखी दास ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि जिन महिला पत्रकारों ने अपने उत्पीडऩ के बारे में बताया था, उनके समर्थन के लिए ‘मी टू’ की जरूरत नहीं है। आपको महिला होने की भी जरूरत नहीं है। आपको महज इतना संवेदनशील होने की जरूरत है कि क्या सही है और क्या गलत है। सह सरकार्यवाह ने आंखी दास के पोस्ट को अपने ट्वीटर खाते पर शेयर करते हुए अभियान पर विचार व्यक्त किए। उनके इस पोस्ट के बाद भाजपा में विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर के लिए पद पर बने रहने की संभावना अब लगभग न बराबर ही नजर आ रही है। फिलहाल भाजपा की ओर से अब तक अकबर को लेकर कोई बयान नहीं सामने आया है। 

PunjabKesari
मी टू अभियान गलत परंपरा: उदित राज
भाजपा के सांसद उदित राज ने मी टू अभियान को खराब प्रथा बताने के दो दिन बाद एक बार फिर से इस अभियान की विश्वसनियता पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से इस अभियान में शामिल कुछ महिलाओं को लेकर संशय भी जताया है। उन्होंने कहा कि क्या होगा यदि झूठी शिकायत से किसी की प्रतिष्ठा धूमिल हो गई। उन्होंने अपने ट्वीट में पूछा कि क्या होगा यदि पुरुष पर महिला के कथित यौन उत्पीडऩ की शिकायत झूठी साबित हो और इसके कारण (आरोपों की वजह से) उस व्यक्ति की प्रतिष्ठा धूमिल हो जाए।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!