भारत के बारे में अनभिज्ञ हैं राहुल, इसलिए संघ को नहीं समझ सकते: आरएसएस

Edited By Anil dev,Updated: 27 Aug, 2018 04:25 PM

rss congress rahul gandhi arun kumar

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने उसकी तुलना इस्लामिक संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि कांग्रेस प्रमुख भारत को नहीं जानते इसलिए वह भगवा संगठन को समझ नहीं सकते। राहुल ने पिछले सप्ताह...

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने उसकी तुलना इस्लामिक संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि कांग्रेस प्रमुख भारत को नहीं जानते इसलिए वह भगवा संगठन को समझ नहीं सकते। राहुल ने पिछले सप्ताह लंदन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज में कहा था कि आरएसएस की विचारधारा अरब जगत के मुस्लिम ब्रदरहुड़ के समान है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि आरएसएस भारत की प्रकृति बदलने और इसकी संस्थाओं पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।    
  PunjabKesari
 

राहुल गांधी नहीं जानते मुस्लिम ब्रदरहुड की अवधारणा 
आरएसएस के प्रचार प्रमुख अरूण कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों के जवाब में कहा, ‘‘गांधी मुस्लिम ब्रदरहुड की अवधारणा को नहीं जानते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज पूरा विश्व इस्लामिक कट्टरपंथ के खतरे का सामने कर रहा है। वह अनभिज्ञ हैं....वह स्थिति की गंभीरता को नहीं समझते इसलिए इस प्रकार का बयान दे रहे हैं।’’ भारत को समझने का प्रयास करने के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘जो भारत को नहीं समझता वह संघ को नहीं समझ सकता।’’  कुमार ने कहा कि वह भारत और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के उसके सांस्कृतिक लोकाचार से अनभिज्ञ हैं जिसका तात्पर्य है कि विश्व एक परिवार है।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!