RTI का खुलासा: कड़े न‍ियमों के बावजूद देश भर में 10 सालों में 139 काले हिरणों को मारा गया

Edited By Anil dev,Updated: 16 Jul, 2019 11:31 AM

rti black deer madhya pradesh delhi punjab

देश में 2008 से दस वर्षों में शिकारियों ने 139 काले हिरणों को मार दिया। मध्य प्रदेश में शिकारियों ने सबसे अधिक 31 काले हिरण मारे है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत ये आधिकारिक आंकड़े सामने आये है।

नोएडा: देश में 2008 से दस वर्षों में शिकारियों ने 139 काले हिरणों को मार दिया। मध्य प्रदेश में शिकारियों ने सबसे अधिक 31 काले हिरण मारे है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत ये आधिकारिक आंकड़े सामने आये है। पर्यावरण और वन मंत्रालय के तहत आने वाले वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश के बाद कर्नाटक में इस अवधि के दौरान 25 काले हिरणों जबकि उत्तर प्रदेश में 24 हिरणों को शिकारियों ने मार दिया। आंकड़े के अनुसार 2008 से 2018 के बीच काले हिरणों को मारने के लिए देशभर में 108 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। सबसे अधिक 38 शिकारियों को मध्य प्रदेश में गिरफ्तार किया गया।

1972 के तहत देश में काले हिरण का शिकार प्रतिबंधित है
नोएडा के पशु अधिकार कार्यकर्ता रंजन तोमर ने ब्यूरो से 2008 से शिकारियों द्वारा मारे गए काले हिरणों की संख्या के राज्यवार आंकड़े मांगे थे। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत देश में काले हिरण का शिकार प्रतिबंधित है। देश में 1970 के दशक में काले हिरणों की संख्या में तेजी से गिरावट आई थी लेकिन अब यह संख्या बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में शिकारियों द्वारा 21 काले हिरणों को मारने, राजस्थान में 12, आंध्र प्रदेश में 10, गुजरात और हरियाणा में चार-चार, ओडिशा में तीन, तेलंगाना में दो, दिल्ली, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक हिरण को मारे जाने की सूचना है। 

2017 में दो ही मामले आए थे सामने 
आंकड़ों के अनुसार हालांकि शिकार की इस तरह की घटनाओं में हाल के वर्षों में कमी आई है और 2018 में इस तरह के केवल दो मामले (दोनों महाराष्ट्र से) सामने आए है। वर्ष 2017 में भी दो ही मामले सामने आए है जिनमें से एक मामला मध्य प्रदेश और एक अन्य उत्तर प्रदेश से सामने आया है। तोमर ने कहा, हाल के वर्षों में शिकारियों द्वारा काले हिरणों को मारे जाने की संख्या में लगातार गिरावट आई है। ये आंकड़े किसी भी जानवर और पर्यावरण प्रेमी के लिए संतोषजनक होंगे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!