Edited By Yaspal,Updated: 21 Jun, 2022 06:00 PM
वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज को मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। कंबोज 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं और अभी वह भूटान में भारतीय दूत के रूप में कार्यरत हैं। वह संयुक्त राष्ट्र में...
नई दिल्लीः वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज को मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। कंबोज 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं और अभी वह भूटान में भारतीय दूत के रूप में कार्यरत हैं। वह संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत टी. एस. तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी। विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि कंबोज के शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालने की उम्मीद है।